अपशकुन: आपके साथ भी हो ये 8 घटनाएं तो समझिए शुरू हो सकता है आपका बुरा समय

उज्जैन. हिंदू धर्म में शकुन-अपशकुन की मान्यताएं प्राचीन काल से है। इनके बारे में अनेक ग्रंथों में लिखा गया है। ऐसा ही एक ग्रंथ है शकुन शास्त्र। इस ग्रंथ में कई ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो भविष्य में आने वाली मुसीबत से हमें पहले ही सतर्क कर देते हैं…
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 3, 2020 3:31 AM IST

18
अपशकुन: आपके साथ भी हो ये 8 घटनाएं तो समझिए शुरू हो सकता है आपका बुरा समय

1. काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना  
अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।
 

28

2. कुत्ते का रोना
कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत हो सकता है।
 

38

3. खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना
अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बुरे समय को दर्शाता है।
 

48

4. बिल्ली का रास्ता काटना
काम पर जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो कार्य असफल होने की आशंका रहती है।
 

58

5. उल्लू का आवाज करना
अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक संकेट आने के योग बनते हैं।
 

68

6. बिल्लियों का लड़ना
घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।
 

78

7. पक्षी का घायल होना
यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दुर्घटना का संकेत होता है।
 

88

8. देवता की मूर्ति टूटना
घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos