Published : Aug 07, 2021, 11:52 AM ISTUpdated : Aug 07, 2021, 12:38 PM IST
उज्जैन. ज्योतिष (Jyotish) शास्त्र में शुक्र (Venus) ग्रह को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष (Taurus ) और तुला (Libra) राशि का स्वामी हैं और कन्या (Virgo) राशि में नीच के, तो मीन (Pisces) राशि राशि में उच्च के होते हैं। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली (Horoscope) में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसे जीवन में समस्त प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं और धन संपत्ति भी भरपूर होती है। ऐसे लोग ऐशोआराम का जीवन व्यतीत करते हैं।
इस राशि के लोगों को शानदार परिणाम मिलेंगे। कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि सेहत संबंधी परेशानी चली आ रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा।
25
इस राशि के लोगों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आप इस अवधि में चल अथवा अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको उसमें फायदा होगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से धन लाभ हो सकता है।
35
शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ होगा। आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा और आपस में प्रेम-भाव बढ़ेगा। आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
45
इस अवधि में आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्य-व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। इस समय आपकी अच्छी आमदनी होगी। अपने मित्रों या परिजनों के साथ किसी यात्रा में जानें का प्लान बना सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
55
आपके लिए ये राशि परिवर्तन शुभ रहेगा।इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा, जिसके बाद ही सफलता के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।