Published : Aug 31, 2021, 10:13 AM ISTUpdated : Aug 31, 2021, 12:11 PM IST
उज्जैन. 5 सितंबर की रात शुक्र ग्रह (Venus zodiac change) कन्या राशि से निकलकर स्वयं की राशि तुला में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 2 अक्टूबर तक रहेगा। जिनकी जन्मकुंडली में ये ग्रह अशुभ भाव में रहेंगे उनके लिए कम फलदाई रहेंगे। शुक्र विलासितापूर्ण जीवन, ऐश्वर्य, जैविक संरचना, फिल्म उद्योग, भारी उद्योग कॉस्मेटिक, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में उच्चपद दिलाने वाले ग्रह हैं। ये वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि इनकी नीच राशि तथा मीन राशि उच्च राशिगत संज्ञक है। तुला राशि में इनके प्रवेश का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसकी जानकारी इस प्रकार है…
केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। नारी शक्ति के लिए समय और बेहतर रहेगा।
212
पढ़े-लिखे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
312
विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो आशातीत एवं अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर पर अनुकूल रहेगा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।
412
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको बेहतरीन कामयाबियां दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कारण कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए तो ग्रह गोचर और भी बेहतर रहेगा।
512
साहस-पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
612
अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
712
राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। संतान की चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
812
विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य पर ही ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। मित्रों अथवा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्त के योग।
912
यह समय आपके लिए श्रेष्ठ फलदाई रहेगा इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो, व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
1012
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हो तो भी अवसर अनुकूल है।
1112
विद्यार्थियों को भी यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़-चढ़कर दान-पुण्य करेंगे। किसी टेंडर का आवेदन करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे।
1212
स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु आपके लिए किसी बड़े सामाजिक सम्मान अथवा सरकारी पुरस्कार की घोषणा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से सम्बंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।