भौतिक सुखों का स्वामी है शुक्र, 30 अक्टूबर को करेगा धनु राशि में प्रवेश, क्या होगा आप पर असर?

Published : Oct 23, 2021, 12:45 PM IST

उज्जैन. 30 अक्टूबर की शाम शुक्र ग्रह गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेगा। शुक्र इस राशि में 8 दिसंबर तक रहेगा, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। 40 दिनों के लिए शुक्र का अपने समकक्ष ग्रह की राशि में आना अनेक मामलों में सुखप्रद रहेगा। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करने वाला ग्रह है। शुक्र के गोचर के कारण धनु राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। इसका राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालेगा। आगे जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा होगा असर…

PREV
112
भौतिक सुखों का स्वामी है शुक्र, 30 अक्टूबर को करेगा धनु राशि में प्रवेश, क्या होगा आप पर असर?

शुक्र के राशि परिवर्तन से आपके भाग्योदय होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इससे न सिर्फ आपको भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी बल्कि नए प्रेम संबंध भी बनेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर समय आपके अनुकूल रहेगा।
 

212

रुके हुए कामों प्रगति आएगा, परिवार का भी पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलता रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है। पुरानी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। पैसा आएगा लेकिन रुकेगा नहीं। खर्च ज्यादा होने से थोड़ी टेंशन हो सकती है।
 

312

शुक्र के राशि बदलने से दांपत्य में मिठास बढ़ेगी, पति-पत्नी के बीच प्रेम और भी गहरा होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से ये समय उत्तम है। पुराने दोस्तों के मिलने से मन को प्रसन्नता होगी। ये समय आपके लिए अच्छा है।
 

412

शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है, रक्त से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है। दांपत्य में खटास आ सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी। समय मिला-जुला रहेगा।
 

512

संतान को समृद्धि मिलेगी, उसकी तरक्की से आपको भी प्रसन्नता का अनुभव होगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। अपने आराम के लिए कोई मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना बन रही है।

612

सुख-समृद्धि में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग भी शुक्र के राशि परितवर्तन से बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है।
 

712

पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। जमीन-जायदाद में से हिस्सा भी मिल सकता है। भाई-बहनों से सुख मिलेगा। पुराने रोग दूर होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की भरपूर आवक होने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा।
 

812

शुक्र के राशि परिवर्तन से आप अपनी वाणी के दम पर धन अर्जित करेंगे। और भी कई सुख आपको इस दौरान प्राप्त होंगे। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। अचल संपत्ति यानी प्लाट, फ्लैट या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। 
 

912

आपके निर्णय लेने की क्षमता पहले से मजबूत होगी। कोई बड़ा फैसला परिवार के हित में लेना पड़ेगा। हालांकि उसका विरोध भी हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। किस्मत आपका साथ देगी। शारीरिक सुख भी प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
 

1012

खर्च ज्यादा होने के बाद भी पैसों की आवक भरपूर रहेगी। उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। समय आपके पक्ष में रहेगा। लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक तरह के समझ लें। नहीं तो बाद भी परेशानी का अनुभव हो सकता है।
 

1112

अनेक मार्गों से पैसा आएगा यानी इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। दांपत्य और प्रेम में समृद्धि बढ़ेगी। भाग्योदय होगा। नौकरी कारोबार में में भी तरक्की होने के योग बन रहे हैं। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। समय आपके अनुकूल है।
 

1212

कार्यक्षेत्र में तरक्की हो सकता है, कोई बड़ा पद भी आपको मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ सुख का अनुभव करेंगे। प्रबल आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। ऑफिस में सभी आपके कार्य को सराहेंगे। 
 

Recommended Stories