घर की फ्लोरिंग करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहे

Published : Nov 26, 2020, 02:29 PM IST

उज्जैन. घर बनवाते समय हम हर चीज का ध्यान रखते हैं, उनमें फ्लोरिंग भी शामिल है। यह भी घर के माहौल और एनर्जी में अहम भूमिका निभाता है। फ्लोरिंग करवाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो भविष्य में इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। जानिए घर में फ्लोरिंग करवाते समय किन वास्तु टिप्स का ध्यान रखना चाहिए…

PREV
16
घर की फ्लोरिंग करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहे

1. मेनगेट या सीढ़ियों के पास टूटा फ्लोर खुशहाली और धन लाभ बढ़ाने वाली एनर्जी को रोकता है। अगर घर-दुकान में ऐसा हो तो जल्दी से इसे ठीक करवा लें, वरना लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैं।
 

26

2. अगर दीवारों का रंग डार्क है तो फर्श पर व्हाइट या ऑफ व्हाइट मार्बल यूज़ करना चाहिए। इससे परफेक्ट कलर बैलेंस बनता है और यह कलर बैलेंस घर को कई नुकसानों से बचाता है।
 

36

3. सीढ़ियों पर वूडन फ्लोरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। चूंकि सीढ़यां दो फ्लोर को कनेक्ट करती है, इसलिए इसमें वुड के यूज़ से संपन्नता और समृद्धि आती है।
 

46

4. घर-दुकान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में येलो स्टोन का प्रयोग करना चाहिए। इस दिशा में थोड़ा भी येलो स्टोन लगा दिया जाए तो पैसों की बरकत बनी रहती है।
 

56

5. घर-दुकान में बहुत ज्यादा डार्क कलर या प्रिंट वाले कार्पेट यूज़ न करे, ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता हैं। साथ ही यह सुख-शांति को खत्म करता है।
 

66

6. नेचुरल स्टोन पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करते हैं। सिंथेटिक स्टोन के मुकाबले नेचुरल स्टोन से एनर्जी फ्लो बेहतर होता है। नेचुरल स्टोन या मार्बल नेगेटिव एनर्जी दूर रखते हैं।
 

Recommended Stories