लॉकडाउन में महीनों बाद बनवाने जा रहे हैं आइब्रो, तो इस तरह करवाएं सेट, बढ़ जाएगी खूबसूरती

लाइफस्टाइल डेस्क : अपने लुक को लेकर हमेशा कॉन्शियस रहने वाले लोगों को इस बार कोरोना काल में हुए लॉकडाउन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पार्लर नहीं खुलने की वजह से महिलाओं की आइब्रो बढ़ गई। किसी ने घर पर कई तरीके अपनाएं पर आइब्रो बिगड़ गई। लॉकडाउन के बाद अगर आप अपनी आइब्रो बनवाने जा रही है तो अपने फेस शेप के अनुसार ही आइब्रो सेट करवाएं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 17, 2020 12:07 PM IST / Updated: Aug 17 2020, 05:50 PM IST

16
लॉकडाउन में महीनों बाद बनवाने जा रहे हैं आइब्रो, तो इस तरह करवाएं सेट, बढ़ जाएगी खूबसूरती

फेस शेप के अनुसार आईब्रो को सेट करवाने से ना केवल आपकी आइब्रो घनी लगती है बल्कि चेहरा भी सुंदर लगता है। ज्यादातर महिलाएं किसी भी शेप में अपना आइब्रो सेट करवा लेती हैं। इससे आंखों के साथ ही चेहरे की सुंदरता भी फीकी पड़ जाती है।

26

ओवल शेप फेस के लिए
ओवल शेप के चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा और चिन छोटी होती है। ओवल यानी अंडाकार चेहरे की बनावट आइडियल मानी जाती है। इन महिलाओं को आईब्रो का शेप ओवल ही रखवाना चाहिए । इससे आपकी भौहों को न सिर्फ एक अच्छा शेप मिलेगा बल्कि फेस की खुबसूरती भी बढ़ जाएगी।

36

राउंड शेप फेस के लिए 
अगर आपका चेहरा राउंड यानी गोल है, तो चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए भौहों के आर्च को थोड़ा ऊंचा और आईब्रोज को लंबा रखें। इससे आपकी आइब्रो सॉफ्ट और कर्व्ड नजर आएगी और आपका चेहरा लंबा दिखेगा।

46

स्मॉल फेस के लिए 
अगर आपके चेहरा छोटा है तो दोनों आईब्रो के बीच में नॉर्मल से थोड़ी ज्यादा दूरी करवानी चाहिए। गोल चेहरे के साथ अगर आपकी आंखें बड़ी हैं, तो आईब्रो पतली बनवाएं और आंखें छोटी हैं, तो आईब्रो मोटी और लंबी बनवाएं।

56

चौकोर शेप चेहरे के लिए
चौकोर या स्क्वायर शेप के फेस वाली महिलाओं को भौहों का आर्च को ऊपर उठवाना चाहिए और आइब्रो को लंबा रखना चाहिए। साथ ही नैचुरल फेस के लिए आइब्रोज को एंग्युलर रखना चाहिए।

66

हार्ट शेप फेस के लिए 
हार्ट यानी दिल के आकार के चेहरे वाली महिलाओं का माथा चौड़ा होता है जबकि चिन थोड़ी पतली होती है। ऐसे में माथे को छोटा दिखाने के लिए राउंड शेप आईब्रो करवानी चाहिए और बेहद हल्का कर्व रखना चाहिए। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos