Published : Aug 04, 2022, 10:51 AM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 02:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिकी मॉडल और टीवी की फेमस हस्ती क्रिसी टाइगन (Chrissy Teigen) तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया। अदाकारा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की। जिसके बाद उनके चाहनेवालों बधाई देना शुरू कर दिए। लेकिन क्रिसी टाइगन की प्रेग्नेंसी से ज्यादा उनके अंडरवियर के चर्चे हो रहे हैं। जिसे पहनकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने इतना महंगा अंडरवेयर पहना है जो एक इंसान की एक महीने की सैलरी होती है। आइए नीचे देखते हैं क्रिसी टाइगन की लेटेस्ट तस्वीरें और जानते हैं उनके बारे में....
साल 2010 में मॉडलिंग से करियर का शुरुआत करने वाली क्रिस्टीन तीसरी बार मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने चाहनेवालों को ये खुशखबरी दी। इस दौरान उन्होंने जो अंडरवेयर पहना था वो चर्चा में हैं।
27
एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करने के दौरान गुच्ची का अंडरवियर पहन रखा था। जिसकी कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे। क्रिस्टिन ने 520 डॉलर (41 हजार से ज्यादा) की अंडरवेयर को पहन रखा था।
37
ब्लैक कलर की क्रॉप्ड टी-शर्ट के साथ उन्होंने ब्लैक ट्रांसपेरेंट जैसा दिखने वाला अंडरवियर पहन रखा था। वो आईने के सामने पोज देती नजर आ रही थी। 36 साल की मॉडल मां बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
47
अदाकारा का एक बच्चा दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद वो और उनके पति जॉन लीजेंड इंद्रधनुषी बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अदाकारा ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए लिखा,'पिछले कुछ साल से इमोशन काफी धुंधला रहा। लेकिन खुशी ने हमारे घर और दिलों को फिर से भर दिया है।'
57
उन्होंने आगे लिखा,'मैंने उसकी धड़कन सुनी और राहत की सांस ली। लेकिन मैं अबी भी घबराई हुई हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं इससे कभी भी बाहर निकलूंगी। लेकिन अभी तक सबकुछ सही है औ सुंदर हैं। मैं आशान्वित और अद्भूत महसूस कर रही हूं। ठीक है, इसे इतने लंबे समय तक रखना बहुत कठिन रहा है!'
67
दरअसल, सितंबर 2020 में अत्यधिक रक्तस्राव का अनुभव करने के बाद क्रिसी टाइगन को अस्पताल ले जाने के बाद दंपति ने अपने तीसरे बच्चे जैक को खो दिया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा था कि हम आपको वह घर नहीं दे सके जो आपको जीवित रहने के लिए आवश्यक था। हम हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे।
77
टाइगन और जॉन लीजेंड के दो बच्चे 6 साल के लूना और 4 साल का माइल्स है। जिनके साथ वो खूबसूरत पल बिताते हैं। टाइगन के पोस्ट कोबॉलीवुड की अदाकारा सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा ने भी लाइक्स किया है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.