रक्षाबंधन पर अपनी बहन को दें ये 10 गिफ्ट, बजट फ्रेंडली होने के साथ ही है कमाल

लाइफस्टाइल डेस्क : भाई बहन का त्योहार (Raksha Bandhan 2022) राखी बस कुछ दिनों में आने वाला है। इ्स बार रक्षाबंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसकी जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही है। इस दिन बहने अपने भाई के हाथ राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाती है। वहीं, भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा तो करता है, साथ ही उसको तरह-तरह के गिफ्ट भी देता है। ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस बार अपनी बहन को क्या गिफ्ट दिया जाए जो उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लेकर आ जाए, तो चलिए आपकी कंफ्यूजन को दूर करते हैं और आपको बताते हैं ऐसे 10 गिफ्ट आइटम की लिस्ट (raksha Bandhan gift ideas) जो आप अपनी बहन को इस बार रक्षाबंधन पर दे सकते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Aug 4, 2022 5:14 AM IST

110
रक्षाबंधन पर अपनी बहन को दें ये 10 गिफ्ट, बजट फ्रेंडली होने के साथ ही है कमाल

ब्रेसलेट 
अगर आपकी बहन को ज्वेलरी पहनने का शौक है, तो आप रक्षाबंधन पर एक सुंदर सा क्रिस्टल या अमेरिकन डायमंड का ब्रेसलेट उसे गिफ्ट कर सकते हैं। यह दिखने में बहुत ही आकर्षक होता और यह 500 रुपए से शुरू हो जाता है।

210

हैंडबैग 
लड़कियों को तरह-तरह के बैग्स का बहुत शौक होता है। यह उनके लिए काफी यूजफुल भी होता है, क्योंकि इसमें वह अपने जरूरत के सामान को कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को कोई अच्छा सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। अगर वह स्कूल या कॉलेज जाती है तो आप उसे शोल्डर बैग दे सकते हैं या अगर वह जॉब करती है, तो आप उसे सुंदर सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं।

310

बैंबू प्लांट 
बहन को रक्षाबंधन पर कोई शो प्लांट देना ना सिर्फ पर्यावरण की प्रति उसे जागरुक करेगा, बल्कि ये उसके लिए बहुत अच्छा गिफ्ट भी होगा। ऐसे में आप फेंग शुई बैंबू प्लांट बहन को दे सकते हैं। यह अच्छी किस्मत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

410

लंच बॉक्स 
अगर आप अपनी बहन के लिए कुछ यूजफुल गिफ्ट देख रहे हैं, तो आप उसे लंच बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह लंच बॉक्स के स्कूल, कॉलेज ऑफिस ले जाने के काम आ सकता है। साथ ही आजकल मार्केट में कई तरह के लंच बॉक्स मिलते हैं। जिसमें लंबे समय तक आप खाना गर्म और फ्रेश रख सकते हैं।
 

510

चॉकलेट बॉक्स 
किसे चॉकलेट खाना पसंद नहीं होती है। खासकर लड़कियों को चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर बढ़िया सी चॉकलेट का डब्बा गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें कई सारे फ्लेवर्स की टॉफी या चॉकलेट्स मौजूद होती हैं।

610

वॉच 
रक्षाबंधन पर गिफ्ट करने के लिए घड़ी भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप अपनी बहन को कोई स्मार्ट वॉच या डिजिटल वॉच दे सकते हैं या कोई ट्रेडिशनल वॉच भी एक परफेक्ट आइडिया है।
 

710

रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर
अगर आपकी बहन एक ग्रहणी या वर्किंग वूमेन है और हमेशा अपने घर के काम में बिजी रहती है। जिसके चलते अपने आपको समय नहीं दे पाती है, तो आप उसके लिए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ले सकते हैं, जो जरूरत के हिसाब से घर की पूरी सफाई कर देता है।

810

हेयर स्टाइलिंग किट 
अगर आपकी बहन को अपने बालों के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो आप उसके लिए फाइव इन वन हेयर स्टाइलिंग किट ले सकते हैं। इसमें कर्लर से लेकर स्ट्रेटनर, zig-zag, सॉफ्ट कर्ल्स सभी मौजूद होता है। यह एक बहुत ही यूजफुल गिफ्ट बहन के लिए हो सकता है।
 

910

ब्यूटी प्रोडक्ट 
ऐसी कौन सी लड़की होगी जिसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं होगा। ऐसे में भाई अगर अपनी बहन के लिए कुछ स्पेशल लेना चाहते हैं तो उनके लिए मेकअप ऑर्गेनाइजर किट या फिर कोई ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

1010

टेडी बेयर 
रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट करने के लिए कोई भी सॉफ्ट टॉय बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आपकी बहन को टेडी बीयर्स का बहुत शौक है, तो आप अपने बजट के हिसाब से छोटा या बड़ा टेडी बेयर अपनी बहन को गिफ्ट कर उसके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Rakshabandhan 2022: शनिदेव की बहन है भद्रा, जन्म लेते ही इसने किया ये ‘भयंकर’ काम, कांपने लगे देवता भी

Rakshabandhan 2022: इस राज्य में अनोखी परंपरा, यहां बहनें अपने भाइयों को देती हैं मरने का श्राप
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos