क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड के साथ प्राइवेट जेट में भरी उड़ान, बेहिसाब संपत्ति की देखें INSIDE PHOTOS

Published : Jan 03, 2023, 02:05 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क.   पुर्तगाल के शानदार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) हाल ही में सऊदी अरब के अल- नस्त्र (Al Nassr) क्लब को ज्वाइन कर लिए हैं। अब वो इस क्लब के लिए खेलेंगे। सउदी अरब ने 200 मिलियन डॉलर में दो साल के लिए उनके साथ अनुबंध किया है। फेमस फुटबॉलर इस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज (Georgina Rodriguez) और बच्चों के साथ साउदी अरब में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो की प्राइवेट जेट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो वहां पहुंची। बेहिसाब संपत्ति के मालिक रोनाल्डों के घर, गाड़ी और प्राइवेट जेट की INSIDE PHOTOS आइए नीचे दिखाते हैं और उनके बारे में जानते हैं....

PREV
17
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड के साथ  प्राइवेट जेट में भरी उड़ान, बेहिसाब संपत्ति की देखें INSIDE PHOTOS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो  बिलियनेयर स्पोर्ट्स पर्सन की लिस्ट में शामिल हैं। इनके पास इतनी संपत्ति हैं जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो हर दिन 3 करोड़ से ज्यादा की सैलरी कमाते हैं। इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए वो करोड़ों रुपए कमाते हैं।

27

साल 2021 में कमाई के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो नंबर वन फुटबॉलर रहे थे। मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने साल 2021 में 125 मिलियन डॉलर (करीब 980 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। उनके पास कई आलिशान घर है। जिसमें तमाम तरह के सुख सुविधाएं मौजूद हैं।

37

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 50 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं। वो एक पोस्ट के लिए 11 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इससे समझ सकते हैं कि फुटबॉलर के पास कितनी संपत्ति होगी। रोनाल्डो के पास खुद का प्राइवेट जेट है जिससे वो अपनी फैमिली के साथ सफर करते हैं।

47

घर में बने पुल में वो बच्चों के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि क्रिस्टियानो को बच्चों के साथ मस्ती करना कितना पसंद है।

57

हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज  ने प्राइवेट जेट के इनसाइड फोटो शेयर की थी। जेट में ना सिर्फ शानदार सीटिंग अरेंजटमेंट है। बल्कि इसमें लग्जरी बेड भी लगाए गए हैं जिसमें आप सो सकते हैं।

67

रोनाल्डो 2 बेटे और 2 बेटियों के पिता हैं। साल 2010 में वो पहली बार  क्रिस्टियानो जूनियर के पिता बने थे। उन्होंने कभी अपने पहले बच्चे की मां का नाम सामने नहीं लाया। उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना से तीन बच्चे हैं। फुटबॉलर अपने घर में या बाहर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम गुजारते नजर आते हैं।

77

अपार धन दौलत के मालिक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास कई लग्जरी गाड़िया हैं। हाल ही में वो क्रिसमस पर एक शानदार गाड़ी खरीदी थी। फुटबॉलर अपनी फैमिली के साथ आलिशान जिंदगी जीते हैं जो हमारी और आपकी सोच से कई गुना ज्यादा है।

और पढ़ें:

INTERNATIONAL WELLNESS DAY 2023: 30 से पार कर गई है उम्र, तो साल में 2 बार कराएं ये 5 टेस्ट

48 की उम्र में ऋतिक रोशन के 8 पैक एब्स देख लोगों के उड़ गए होश, जानें इस एज में कैसे पाएं ऐसी बॉडी

Recommended Stories