उत्तर भारत और पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जो हर साल 13 जनवरी को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट होता है। इस दौरान महिलाएं तरह-तरह के परिधान पहनती हैं और गिद्दा करती हैं। ऐसे में लोहड़ी पर आप दीपिका पादुकोण से स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकते हैं। हाल ही में दीपिका polka-dot रेड और व्हाइट कलर का लुज कुर्ता और लाइट ब्राउन कलर का प्लाजो पैंट पहनी नजर आई थी। इस तरह का लुक आप भी लोहड़ी पर ट्राई कर सकते हैं।