ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल हैं बेहद स्टाइलिश, पीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं गुजरात की ये बेटी

Published : Jul 08, 2022, 06:03 PM ISTUpdated : Jul 08, 2022, 06:04 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (boris johnson) ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद पीएम पद की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन सबसे आगे जो नाम है वो गुजरात की बेटी प्रीति पटेल ( Priti Patel ) का है। ये अभी ब्रिटेन में गृह मंत्री के पोस्ट पर हैं। प्रीति पटेल के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। जिसमें से एक हैं वो पहली ब्रिटिश भारतीय कैबिनेट मंत्री हैं। भारतीय मूल की यह महिला बेहद ही खूबसूत और स्टाइलिश हैं। आइए नीचे की स्लाइड्स में उनका फैशन सेंस के साथ उनके बारे में जानते हैं...

PREV
17
ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल हैं बेहद स्टाइलिश, पीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं गुजरात की ये बेटी

प्रीति पटेल भारती मूल की पहली महिला हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कैबिनेट में शामिल हैं। बोरिस जॉनसन से इस्तीफा मांगने वालों में यह भी एक हैं। इनका भी नाम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में शामिल है। 

27

भारतीय संस्कृति को आज भी अपने दिल की करीब रखने वाली प्रीति पटेल का जन्म  इंग्लैंड में 29 मार्च 1972 को हुआ था। उनके पिता का नाम सुशील पटेल और माता अंजना हैं। ये लोग युंगाडा से आकर इंग्लैंड में बस गए थे।
 

37

प्रीति पटेल के करियर की बात करें तो उन्होंने कील यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एसेक्स यूनिवर्सिटी से  ब्रिटिश गवर्नमेंट एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 

47

गुजरात की यह बेटी बहुत ही कम उम्र में पॉलिटिक्स में आ गई थीं।  कंजरवेटिव पार्टी से  साल 2010 में विटहैम से सांसद चुनी गई। इसके बाद साल 2015 और 17 उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की। 

57

50 साल की प्रीति पटेल अलग-अलग पद संभाल चुकी हैं। साल 2014 में वो ट्रेजरी मिनिस्टर बनी। साल 2015 में वो रोजगार राज्यमंत्री का पद संभाला। इसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग में राज्य सचिव के पद पर तैनात हुई। 

67

खूबसूरत मुस्कान वाली प्रीति पटेल साल 2019 में ब्रिटेन की गृह मंत्री बनकर इतिहास रच दिया। वो ब्रिटेन की सबसे बड़े पद तक पहुंचने वाली वह पहली भारतीय मूल की सांसद हैं।

77

प्रीति पटेल भारतीय पर्व को और उसके परिधान की अहमियत समझती हैं। इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकते हैं कि इनका लगाव भारत से कितना गहरा है। अगर वो ब्रिटेन की पीएम बनती हैं तो यह भारत के लिए गर्व का पल होगा। 

और पढ़ें:

एक कप कॉफी सेक्स लाइफ को बना सकती है मजेदार, जानें कैसे करता है ये काम

क्यों दुनिया में सबसे ज्यादा दिन तक जीते हैं जापानीज, ये हैं लॉन्ग लाइफ के 10 सीक्रेट

पायल रोहतगी की प्री वेडिंग लुक्स ने आलिया-मौनी को छोड़ा पीछे,7 PHOTOS में देखें खूबसूरत अंदाज

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories