- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- पायल रोहतगी की प्री वेडिंग लुक्स ने आलिया-मौनी को छोड़ा पीछे,7 PHOTOS में देखें खूबसूरत अंदाज
पायल रोहतगी की प्री वेडिंग लुक्स ने आलिया-मौनी को छोड़ा पीछे,7 PHOTOS में देखें खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क. ग्लैमर इंडस्ट्री की एक और अदाकारा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) के साथ 9 जुलाई को सात फेरे लेंगी। 12 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने की सोची। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अदाकारा की प्री वेडिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो आलिया भट्ट और मौनी राय को टक्कर देती दिख रही है। आइए नीचे की स्लाइड्स में देखें संग्राम और पायल की प्री वेडिंग लुक्स...

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आगरा में शादी करने वाले हैं। वो यहां के 850 साल पुराने राजेश्वर महादेव मंदिर में सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं।

पायल रोहतगी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। तस्वीरों में उनकी और संग्राम सिंह की मोहब्बत झलक रही है।
12 साल लिव इन में रहने के बाद पायल संग्राम को शादी के लिए हां बोल दीं। प्री वेडिंग शूट में पायल मैरून कलर का लहंगा पहने नजर आईं।उनके लहंगे पर कलरफूल एम्ब्रोइड्री हो रखी है। उन्होंने अपने अपने लंबे बालों को खुला रखा था।
पायल ने न्यूड मेकअप के साथ अपने लिप को डार्क कलर से हाइलाइट्स की थी। कानों में उन्होंने एयरिंग पहनी थी।
वहीं, संग्राम ने येलो कलर का कुर्ता पहना है। जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। इतना ही नहीं पायल के आउटफिट के साथ उनका कुर्ता कंप्लीटमेंट कर रहा था।
आज यानी 8 जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में दोनों की संगीत समारोह है। दोनों की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आ गई है। संगीत समारोह में पायल पिंक कलर की डिजाइनर लहंगा में दिखाई दे रही हैं। वहीं, संग्राम ने ब्लू कलर का कुर्ता और ग्रे पैंट पहना है।
बता दें कि पायल रोहतगी हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉकअप में दिखाई दी थी। इस शो में उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया था। पायल ने बताया था कि वो मां नहीं बन सकती है। कई बार कोशिश करने के बाद भी वो सफल नहीं हुई।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वो संग्राम को दूसरी शादी के लिए भी बोली। लेकिन वो नहीं मानें। लॉकअप में ही संग्राम ने पायल को शादी के लिए प्रपोज किया था। फाइनली दोनों एक होने जा रहे हैं। ट
और पढ़ें:
कौन है शिंजो आबे की पत्नी अकी, जो पति से प्यार भी करती हैं और सबसे बड़ी आलोचक भी हैं
मानसून में कर रहे हैं वेकेशन का प्लान, तो इन 5 जगहों पर भूलकर भी ना जाएं
रणवीर सिंह भी हुए उर्फी जावेद के फैशन के कायल, एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर कही ये बात
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.