Published : Aug 27, 2022, 04:55 PM ISTUpdated : Aug 29, 2022, 05:11 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क. 30 अगस्त को हरतालिका तीज है। पति की लंबी आयु और खुशहाली के लिए सुहागिन इस व्रत को करती हैं। कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं। हरतालिका तीज माता पार्वती ने भगवान शंकर को पाने के लिए किया था। तब से यह चलन चलता आ रहा है। इस दिन महिलाएं भूखे-प्यासे रहकर माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना करती हैं। शाम को वो 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं। हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाने का खास महत्व होता है। तो चलिए हम आपको मेहंदी का लेटेस्ट डिजाइन (Mehandi ki Design) दिखाते हैं जिससे आइडिया लेकर आप भी अपनी हथेली पर इसे रचा सकती हैं...
कहा जाता है कि जब माता पार्वती भगवान शिव के लिए तपस्या कर रही थी तब उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई थी। हाथों पर रचा लाल रंग देखकर शिव प्रसन्न हो गए थे और माता को जीवनसाथी बना लिया था।
26
हाथों पर मेहंदी कल्पना के आधार पर रचाई जाती है। सोच के अधार पर एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाए जा सकते हैं। अगर आप इस बार पूरे हाथों में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
36
मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है पिया का प्यार उतना मिलता है। लेकिन अगर इस बार आप कुछ अलग मेहंदी का डिजाइन बनवाना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
46
वैसे मेहंदी का डिजाइन इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप क्या पहनने वाली हैं। अगर इस बार आप नेट की साड़ी या फिर हल्की साड़ी पहनने जा रही हैं तो पूरे हाथ पर मेहंदी लगाने की बजाए इसे लगाई तो ये ज्यादा सूट करेगा।
56
अगर आप अपनी हथेली पर मेहंदी ना लगाकर सिर्फ उंगलियों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इससे आइडिया ले सकती हैं। यह एलिगेंट लुक देगा।
66
बता दें कि मेहंदी में औषधिय गुण होता है। यह शीतलता प्रदान करता है। व्रत के दिन अगर मेहंदी लगाते हैं तो इससे महिलाओं को कम प्यास लगती है और शरीर शीतल रहता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.