लाइफस्टाइल डेस्क : हाल ही में 17 अगस्त 2022 को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय (Jordan's king abdullah 2) के सबसे बड़े बेटे प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्लाह (Prince Hussein) ने सऊदी अरब की एक लड़की के साथ सगाई की। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि प्रिंस हुसैन की होने वाली प्रिंसेस कैसी दिखती हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें और बताते हैं कौन हैं जॉर्डन की होने वाली प्रिंसेस रजवा खालिद (Rajwa)...
क्राउन प्रिंस हुसैन, किंग अब्दुल्ला और रानी रानिया के 4 बच्चों में सबसे बड़े बेटे है। उन्होंने 17 अगस्त को रियाद में रजवा खालिद के साथ सगाई की और जल्द ही दोनों की शादी भी होने वाली है।
27
जॉर्डन के रॉयल हाशमाइट कोर्ट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने सगाई की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो रियाद में अल सैफ के पिता के घर पर हुई थी।
37
इसके साथ ही क्वीन रानिया ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की सगाई की तस्वीरें शेयर की है। कैप्शन में वह लिखती हैं, "मैंने नहीं सोचा था कि मेरे दिल में इतनी खुशी रखना संभव था! मेरे सबसे बड़े राजकुमार हुसैन और उनकी खूबसूरत दुल्हन रजवा को बधाई।"
47
सगाई के इस समारोह में प्रिंस हुसैन के परिवार और रजवा के परिवार दोनों के सदस्य शामिल हुए। इस तस्वीर में रजवा किंग अब्दुल्ला को गले लगाती नजर आ रही हैं।
57
बता दें कि रजवा अल सैफ का जन्म 28 अप्रैल, 1994 को रियाद में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क में सिरैक्यूज़ यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में पढ़ने से पहले उन्होंने सऊदी अरब के स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लॉस एंजिल्स में फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्चेंडाइजिंग में पढ़ाई की।
67
वह खालिद एम. अल सैफ और उनकी पत्नी, अजा बिन्त नाइफ अल-सुदैरी की सबसे छोटी बेटी हैं। रजवा दिखने में बेहद खूबसूरत है।
77
वहीं, प्रिंस हुसैन ने जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय, वाशिंगटन डी.सी. से ग्रेजुएट किया हैं, और 2017 में सैंडहर्स्ट से स्नातक होने के बाद सेना में भी कार्य किया। 2015 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति के रूप में इतिहास रच दिया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.