लाइफस्टाइल डेस्क : पूरे देश में होली (Holi 2022) की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। इस बार रंगों का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। होली खेलना तो लोगों को बहुत पसंद होता है, लेकिन इसके बाद स्किन से रंग छुटाना बड़ा टफ टास्क लगता है। इसे निकालने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते है, लेकिन कई बार ये आपकी स्किन को और हार्श कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, 7 ऐसे नुस्खे (Skin Care Tips) जिससे आप आसानी से होली का 1-1 रंग निकाल सकते हैं...
होली के रंगों को छुटाने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। तेल चेहरे से रंग को आसानी से हटाने में मदद करता है और स्किन को ड्राई होने से बचाता है।
27
इसके अलावा आप चेहरे या बॉडी पर से कलर हटाने के लिए किसी भी तेल के साथ गेहूं के आटे का पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और मालिश करें। फिर, इसे एक सौम्य क्लींजर से धो लें। इससे रंग आसानी से निकल जाता है।
37
आप मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग भी जिद्दी रंगों को हटाने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि यह रंग को सूखने में मदद करेगा और इसे धोने के बाद मुलतानी मिट्टी के साथ रंग भी निकल जाता है।
47
एक कटोरी दही में दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं और रंग वाले क्षेत्रों पर लगाएं। फिर, रंग उतारने के लिए सामान्य या गुनगुने पानी से नहा लें।
57
इसके अलावा होली का रंग हटाने के लिए गुलाब जल में बेसन, बादाम का तेल और दूध की मलाई मिलाएं। इसे गाढ़ा पेस्ट बनाएं और रंग वाले क्षेत्रों पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें, जब तक पेस्ट सूख न जाएं। हाथ से मलते हुए निकाल लें। रंग को पानी से धोने के बाद आंखों में थोड़ा सा गुलाब जल डालें और आराम करें। इससे आपकी आंखों को आराम महसूस होगा।
होली का रंग को छुटाने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी से अपने चेहरे से रंग धो लें और फिर समुद्री नमक, ग्लिसरीन और तेल की कुछ बूंदों का मिश्रण लगाएं। यह मिश्रण एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल है जो त्वचा को रंगों में रसायनों के कठोर प्रभाव से बचाने में मदद करता है।
चेहरे का रंग मिटाने के लिए कभी भी अपनी त्वचा को साबुन आदि से जोर से न रगड़ें। इससे रंग कम हटेंगे और त्वचा को अधिक नुकसान होगा। अपना चेहरा धोने के लिए साबुन की जगह फेशियल क्लींजर या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें और उसके बाद ढेर सारा मॉइस्चराइजर लगाएं। साथ ही होली से पहले और बाद में एक हफ्ते तक ब्लीचिंग, वैक्सिंग या फेशियल से बचें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.