लाइफस्टाइल डेस्क: आख़िरकार जिस नए साल का सबको बेसब्री से इन्तजार था, उसने दस्तक दे दी है। साल 2020 ने जहां लोगों को कोरोना महामारी के रूप में परेशानी का पिटारा ही दे दिया, वहीं अब नए साल से लोगों ने काफी उम्मीद लगाई हुई है। सभी को उम्मीद है कि ये साल लोगों की परेशानी कम कर देगा। नया साल आ गया है। लेकिन 1 जनवरी 2021 से कुछ ऐसे नियम बदल गए हैं, जिनके बारे में जानकारी ना होना आपको दिक्कत में डाल सकता है। ये नियम आम आदमी की लाइफ के कई पहलुओं से जुड़ी है। आज हम आपको इन्हीं 10 नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी जानकारी आपके लिए काफी जरुरी है...
1 जनवरी से चेक पेमेंट के नियम बदल जाएंगे। और अधिक सेफ्टी के लिए अब 50 हजार के ऊपर के चेक के भुगतान पर आपको कुछ जानकारियां आपको दुबारा सब्मिट करनी होगी। ये जानकारी आप मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम से भी सब्मिट कर सकते हैं।
210
1 जनवरी से कई एंड्रॉएड और आईफोन में व्हाट्सएप नहीं चलेगा। जिन फोन्स के सॉफ्टवेयर पुराने हो गए हैं, उनपर ये ऐप काम नहीं करेगा।
310
टेलीकॉम वर्ल्ड में भी नए साल से बदलाव किये गए हैं। अब किसी भी लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए आगे जीरो लगाना जरुरी होगा। इसके बिना आपकी कॉल कनेक्ट नहीं होगी।
410
एटीम पेमेंट में भी 1 जनवरी से बदलाव किया गया है। अब 5 हजार तक के पेमेंट के लिए आपको पिन डालने की जरुरत नहीं होगी। पहले ये अमाउंट 2 हजार था। जिसे 1 जनवरी से 5 हजार कर लिया जाएगा।
510
पहली तारिख से कम दाम पर प्रीमियम में बीमा खरीद पाएंगे। IRDAI ने सभी कंपनियों को सरल जीवन बीमा पेश करने को कहा है।
610
1 जनवरी से म्युच्युअल फंड निवेश में भी बदलाव हो गया। इसमें अब फंड्स का 75 परसेंट हिस्सा इक्विटी निवेश में करना होगा। ये अभी 65 परसेंट है।
710
यूपीआई पेमेंट में भी साल की पहली तारिख से बदलाव आ गया। अभी थर्ड पार्टी एप से पेमेंट पर जितना पैसा लगता है, उससे ज्यादा चार्ज लगेगा।
810
1 जनवरी से छोटे कारोबारियों को जिनका टर्नओवर 5 करोड़ से कम है, को हर महीने रिटर्न दाखिल नहीं करना होगा। नए नियम के बाद ये साल में 8 बार ही करना होगा। इसमें 4 जीएसटीआर 3बी और 4 जीएसटीआर 1 रिटर्न भरना होगा।
910
1 जनवरी से फास्टैग भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी घोषणा नितिन गडकरी ने पहले ही कर दिया था। अगर आपकी गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा है, तो आपको हाइवे पर दोगुना चार्ज देना पड़ेगा।
1010
आज से ऑटो वर्ल्ड में महंगाई की मार देखने को मिलेगी। कई ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा चुकी है। इसमें मारुती से लेकर महिंद्रा और रेनो तक शामिल है। इन कंपनियों ने प्राइस बढ़ाने का ऐलान पिछले साल ही कर दिया था।