Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों को फैशन में करें शामिल, सबसे हटकर आएंगे नजर

लाइफस्टाइल डेस्क. 15 अगस्त को देश भर में आजादी का जश्न मनाया जाएगा। हर भारतीय इस दिन देशभक्ति की भावना में डूबा रहता है। मन करता है कि आसपास की जितनी चीजें नजर आए वो तिरंगे के रंग में रंगा हो। खाने-पीने की चीज से लेकर कपड़ों तक हर चीज में हम केसरिया, सफेद और हरा रंग देखना पसंद करते हैं। लड़कियां तो आजादी के दिन स्टाइलिश दिखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती हैं।अगर आप इस बार स्वतंत्रता दिवस पर फैशन में देशभक्ति का तड़का लगाना चाहती हैं तो चलिए बताते हैं कि कैसे तिरंगे के रंगों को अपने लुक में शामिल कर सकती हैं...

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2022 5:26 AM IST

15
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों को फैशन में करें शामिल, सबसे हटकर आएंगे नजर

अगर आप कॉलेज या आफिस स्वतंत्रता दिवस के दिन जा रही हैं तो सफेद सूट के तिरंगा वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। या फिर सफेद सूट के साथ ग्रीन पजामी पहन सकती हैं और केसरिया दुपट्टा ले सकती हैं।इसके अलावा आप सफेद, ऑरेंज और ग्रीन साड़ी पहन सकती हैं। ब्लाउज को उसके अनुसार कैरी कर सकती हैं।

25

इसके साथ आप केसरिया, हरे या सफेद रंग की ईयररिंग्स को कैरी कर सकती हैं। इन दिनों बाजार में तिरंग वाला ईयररिंग्स खूब मिल रहा है। सूट के साथ आप इसे कैरी करके खूबसूरत लग सकती हैं। 

35

स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप  बाहर घूमने जा रही हैं और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो दोनों हाथों में तिरंगे वाली चूड़ियां पहन लें। ट्रेडिशनल आउटफिट पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की मिक्स चूड़िया काफी जंचेंगी। इसके अलावा आप तिरंगे वाली ब्रेसलेट भी ट्राई कर सकती हैं।

45

55

ये तो बात लड़कियों की हो गई। लड़के इस दिन सफेद, ऑरेज या ग्रीन कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ वो सफेद पजामा कैरी कर सकते हैं। नेहरू जैकेट के साथ आजादी के लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। या फिर तिरंगा वाला टी-शर्ट भी कैरी किया जा सकता है।

और पढ़ें:

15 अगस्त को नाश्ते में बनाएं 'तिरंगा इडली', नोट करें फटाफट बनने वाली हेल्दी रेसिपी

Dil Se Desi: यह है झारखंड का वेज मटन रुगडा, भरी बारिश में इसे बीनने जाती है आदिवासी महिलाएं

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos