लाइफस्टाइल डेस्क : पूरे देश में इस समय लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल की धूम देखी जा रही है। इस दिन स्नान, दान आदि का महत्व तो होता ही है। खासतौर पर महिलाएं इस दिन सजती- संवरती है और हाथों में मेहंदी जरूर लगाती है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर ट्रेंडी और सिंपल मेहंदी के डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं इस मौके पर लगाने के लिए सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन...
संक्रांति पर्व से इंस्पिरेशन लेकर आप अपने फ्रंट हैंड पर इस तरह से पतंग और चकरी की डिजाइन बनाकर मेहंदी लगा सकते हैं।
28
अगर संक्रांति के मौके पर आप कस्टमाइज मेहंदी लगाना चाहते हैं, तो इस तरह से पतंग की डिजाइन बैकहैंड में बनाकर उंगलियों पर इस तरह की चेक्स वाली मेहंदी बना सकते हैं। ये काफी ट्रेंडी लगेगी।
38
अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और यह आपकी पहली मकर संक्रांति है, तो इस तरीके से आप गोल सर्किल डिजाइन वाली भरी हुई मेहंदी भी अपने हाथों में लगा सकते हैं।
48
अगर आप ब्रेसलेट स्टाइल की मेहंदी बनाना चाहते हैं, तो इस तरीके की चैन वाली मेहंदी डिजाइन अपने पीछे के हाथों पर लगा सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देती है।
58
चेक्स वाली मेहंदी इन दिनों काफी इन में है और यह हाथों को भरा हुआ लुक भी देती है। ऐसे में इस तरीके की चेक्स वाली मेहंदी आप संक्रांति के मौके पर लगा सकते हैं।
68
इस तरह की फ्लावर वाली डिजाइन भी इन दिनों खूब चलन में है। इसके साथ आप आधे हिस्से में चेक्स वाली डिजाइन बनाएं और उंगलियों पर खूबसूरत सी डिजाइन देकर अपनी मेहंदी को पूरा कर सकते हैं।
78
अरेबिक मेहंदी का डिजाइन हमेशा ही चलन में रहता है। यह बहुत आसान रहता है और झटपट लग भी जाता है। ऐसे में आप अपने आगे और पीछे के हाथ में इस तरह की फ्रंट हैंड मेहंदी लगा सकते हैं।
88
अगर आप बच्चों के हाथों पर मेहंदी लगा रहे हैं, तो इस तरीके की फूल वाली डिजाइन बच्चों के हाथों पर लगा सकते हैं। ये बहुत ही खूबसूरत और क्यूट दिखेगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.