खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती है ये पाकिस्तानी ट्रांस मॉडल, देखें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

Published : Feb 05, 2022, 04:07 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया में 3 तरह के लोग होते हैं मेल, फीमेल और ट्रांसजेंडर। ट्रांसजेंडर (trans-gender) या किन्नरों को हमारे समाज में बड़ी ओछी नजर से देखा जाता है। कहीं इनकी बेइज्जती की जाती है तो कभी इन्हें समाज का हिस्सा नहीं माना जाता है। हालांकि, भारत में LGBTQ एक्ट लागू होने के बाद ट्रांसजेंडरों को हर क्षेत्र में बराबर का सम्मान मिलने लगा है। ठीक उसी तरह भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी एक ट्रांसजेंडर ऐसी है, जो पूरे देश का नाम रोशन कर रही है और मॉडलिंग इंडस्ट्री में बड़ी से बड़ी मॉडल और एक्ट्रेसेस के सामने अपनी खूबसूरती का लोहा मनवा रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ट्रांस मॉडल कामी सिड (Kami Sid) की जो पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल है। हालांकि, कामी का मॉडल बनने का सपना इतनी आसानी से पूरा नहीं हुआ। बचपन में लोगों के ताने सुनने के साथ ही पिता के साये के बिना उनके लिए यह मुकाम हासिल करना बेहद मुश्किल था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने कड़े इरादों से ना सिर्फ अपने देश का बल्कि पूरे किन्नर समाज का नाम रोशन किया है। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं कामी सिड से...

PREV
18
खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती है ये पाकिस्तानी ट्रांस मॉडल, देखें कैसे किया ट्रांसफॉर्मेशन

कामी सिड एक पाकिस्तानी ट्रांस व्यक्ति हैं। जिन्होंने एक फैशन मॉडल के रूप में काफी नाम और शोहरत हासिल की है। वह एक प्रमुख रैंप मॉडल होने के अलावा, वह एक अभिनेत्री और LGBTQ अधिकार कार्यकर्ता भी हैं।

28

कामी सिड के लिए यह शोहरत हासिल करना इतना आसान नहीं था। उनका बचपन बेहद ही मुश्किलों में गुजरा। बचपन में पिता की मौत के बाद मां ने ही उन्हें संभाला। ऐसे समय दूसरे बच्चे उन्हें अपने से अलग देखकर ख्वाजा सिरा समुदाय की तरह ताली बजाकर चिढ़ाते थे। 

38

जब कामी थोड़ी बड़ी हुई तो उन्हें पता चला की वो ट्रांस जेंडर है। पहले तो कामी के लिए इससे उबर पाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने फिर खुद को संभाला और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

48

एक ऐसी फील्ड जहां लुक के साथ ही आपकी खूबसूरती बहुत मायने रखती है, ऐसी इंडस्ट्री में उनके लिए पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन कामी ने हार नहीं मानी और ना सिर्फ कामयाबी हासिल की, बल्कि पाकिस्तान की पहली ट्रांस जेंडर मॉडल बनीं।
 

58

फैशन की दुनिया में कदम रखते हुए, कामी ने महसूस किया कि पाकिस्तान में ट्रांसफोबिया और मिसोगिनी पर लोगों को जानकारी देना महत्वपूर्ण है और इस तरह उन्होंने लोगों को जागरुक करने काम शुरू किया।
 

68

वह एक पाकिस्तानी NGO के जरिए ट्रांसजेंडरों के प्रति होने वाली हिंसा और भेदभाव को मिटाने के लिए काम करती हैं। साथ ही वह LGBTQ समुदाय को भी सपोर्ट करती हैं। 

78

कामी ने इंटरनेशल प्लेटफॉर्म पर अपने देश को रिप्रेजेंट किया और कई देशों के ट्रांस लोगों से दुनिया भर में समर्थन मिला है, जिन्होंने इसी तरह की चुनौतियों का सामना किया है और पाकिस्तान में ट्रांसजेंडरों के भाग्य को बदलने के उनके प्रयासों की सराहना की।

Recommended Stories