Published : Jan 14, 2023, 10:39 AM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 10:43 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क : एक बार फिर पूरे भारत की निगाहें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2023 पर टिकी हुई है। जिसमें दुनिया भर की करीब 87 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व कर्नाटक की दिविता राय कर रही हैं। हाल ही में सोने की चिड़िया जैसी ड्रेस पहनी उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला कौन है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दिविता राय के बारे में और दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें...
दिविता राय कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली है। उनका जन्म 10 जनवरी 1998 में हुआ और उन्होंने बेंगलुरु के नेशनल पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद मुंबई के सर जेजे कॉलेज में एडमिशन लिया।
210
वैसे तो पेशे से दिविता आर्किटेक्ट हैं, लेकिन बचपन से ही उनका मिस यूनिवर्स बनने का ख्वाब था और वह हमेशा स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपटीशन में हिस्सा लिया करती थी। जहां उनकी नानी और उनकी मां उन्हें तैयार करती थी। वह भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से बहुत इंस्पायर्ड है।
310
दिविता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है इंस्टाग्राम पर उनके 75.8K फॉलोअर्स हैं। जिनके लिए वह अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
410
अब जरा दिविता की इस स्टाइलिश तस्वीर पर नजर डालें। जिसमें पिंक कलर की टू पीस बिकनी पहने वह काफी हॉट लग रही है। इसके साथ उन्होंने ऊपर से एक केप डाला हुआ है।
510
भारत को रिप्रेजेंट करते हुए झंडा हाथ में लिए दिविता इस तस्वीर में ऑरेंज कलर की फैदर वाली ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं और सिर पर एक बड़ा सा ताज सजाए हुआ है।
610
ब्लैक कलर की इस ट्रांसपेरेंट लॉन्ग ड्रेस में दिविता का लुक जिसने भी देखा वह उनकी खूबसूरती का कायल हो गया। इसमें उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस को बड़े ही एलिगेंस के साथ कैरी किया है और अपने लुक को बहुत ही सिंपल रखा हैं।
710
इंडियन ड्रेस में भी दिविता का कमाल की लगती हैं। अब नीले और गुलाबी रंग के इस लहंगे में ही उनके देख लीजिए, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रहे हैं और उन्होंने अपने इस खूबसूरत लुक को पूरा करने के लिए केवल माथे पर एक बड़ा सा मांग टीका लगाया है।
810
बता दें कि दिविता लंबे समय से मॉडलिंग कर रही है और उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए। मिस यूनिवर्स पेजेंट में हिस्सा लेने से पहले दिविता लीवा मिस यूनिवर्स 2022 की विनर भी रह चुकी हैं।
910
हाल ही में मिस यूनिवर्स पेजेंट के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने गोल्डन कलर की बहुत ही खूबसूरत कॉस्टयूम पहनी थी। जिसमें गोल्डन कलर के पंख लगे हुए थे और वह एकदम सोने की चिड़िया नजर आ रही थी। इस ड्रेस को अभिषेक शर्मा ने डिजाइन किया था।
1010
मिस यूनिवर्स कंपटीशन की बात की जाए तो यह इवेंट 14 जनवरी रात 8:00 बजे से आयोजित होगा। हालांकि, हमारे देश में 15 जनवरी सुबह 6:30 बजे से आप इस प्रोग्राम को JKN18 CHANNEL के ऑफिशियल यूट्यूब और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग वूट एप पर भी होगी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.