सुबह में योग...नाश्ते के साथ अदरक की चाय, कुछ ऐसी है PM Narendra Modi की डेली रुटीन

लाइफस्टाइल डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendr Modi) की लाइफस्टाइल बहुत ही संतुलित है। वो काम और स्वास्थ्य के बीच तालमेल बिठाकर चलते हैं। योग (Yoga) उनके जीवन का अहम हिस्सा है। वो दिन की शुरुआत योग से करते हैं। 71 साल की उम्र में भी वो एक्टिव और एनर्जेटिक नजर आते हैं। देर रात सोना और सुबह 4 बजे बिस्तर छोड़ देने वाले पीएम मोदी की डेली रूटीन कैसी है ये हर कोई जानना चाहता है। आइए नीचे के स्लाइड्स में जानते हैं देश के प्रधानमंत्री कैसी दिनचर्या जीते हैं...

Nitu Kumari | Published : Jun 21, 2022 4:44 AM IST / Updated: Jun 21 2022, 10:16 AM IST

110
सुबह में योग...नाश्ते के साथ अदरक की चाय, कुछ ऐसी है PM Narendra Modi की डेली रुटीन

17 सितंबर 1950 को वाडनगर में पैदा हुए पीएम मोदी 71 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव हैं। पीएम मोदी सुबह 4 बजे जग जाते हैं। वो रात में सिर्फ 3 से 4 घंटे की नींद लेते हैं।

210

सुबह उठते ही पीएम मोदी आंधे घंटे योग करते हैं। उनके योग में सूर्य नमस्कार, प्रणायाम,योगासन शामिल है। योग उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। बता दें कि पीएम मोदी की कोशिश से ही आज पूरी दुनिया में योग दिवस (internationa yoga day ) मनाया जाता है।

310

इसके बाद पीएम मोदी नाश्ता लेते हैं। उन्हें हल्का फुल्का नाश्ता पसंद है। लेकिन नाश्ते के साथ वो अदरक वाली चाय जरूर लेते हैं।

410

सुबह 7 बजे पीएम मोदी के टेबल पर ढेर सारे अखबार पहुंच चुके होते हैं। वो सुबह ही देश दुनिया की खबरों से रूबरू हो जाते हैं।

510

इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi)  काम में जुट जाते हैं।मेल चेक करना उसका जवाब देना वो सुबह से ही करने लगते हैं। 

610

दोपहर 11.30 बजे वो लंच लेते हैं।  लंच में पीएम मोदी को ज्यादा तेल मसालेदार भोजन करना पसंद नहीं है। वो अक्सर खिचड़ी,उपमा,खाकरा,कढ़ी अपने भोजन में शामिल करते हैं। उनका खाना कुक बद्रीमीना ही बनाता है। जिसे वो विदेश दौरे पर भी अपने साथ ले जाते हैं।

710

पीएम मोदी 9 बजे ऑफिस पहुंच जाते हैं। वो दूसरे लोगों से भी अपेक्षा रखते हैं कि वो सुबह जल्दी ऑफिस पहुंच जाएं। वो काम के बड़े पाबंद है। 
 

810

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी शाम को 4.30 बजे चाय और बिस्कुट लेते हैं। उन्हें चाय के साथ बिस्कुट लेना पसंद है। 

910

रात में पीएम मोदी अपने आवास पर रात 10 से 12 बजे के बीच टीवी न्यूज चैनल पर चल रहे डिबेट को काम के साथ जरूर देखते हैं। ताकि खबरों पर नजर बनाए रखें। 

1010
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos