प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी सोफी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, शीयर ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) अपनी नन्ही परी मालती को घर ले आई हैं। 100 दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी लाडली मां की गोद में पहुंची। 'देसी गर्ल' ने अपनी खुशी को फैंस के साथ साझा किया। निक जोनस का परिवार काफी बड़ा है। उनके भाई केविन जोनस और जो जोनस पहले से ही बेटी के पिता बन चुके हैं। उनके घर अब एक और खुशी आने वाली है। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में एक मैगजीन के लिए ग्लैमरस फोटोशूट कराया। उन्होंने अलग-अलग आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। आइए नीचे देखते हैं उनका फोटोशूट और आप भी इससे आइडिया लेकर कुछ नया करत सकती हैं...

Nitu Kumari | Published : May 14, 2022 6:41 AM IST

16
प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंट जेठानी सोफी ने कराया बोल्ड फोटोशूट, शीयर ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोफी टर्नर (sophie turner)  ने मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वो बेहद ही स्टनिंग लुक देती नजर आ रही हैं। एक से बढ़कर एक आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। होने वाली मां को देखकर लग रहा है कि उनका होने वाला बच्चा कितना क्यूट होगा।

26

वहीं, इस तस्वीर में सोफी ने शीयर ड्रेस पहना है।  बिकीनी टॉप के ऊपर सी-थ्रू कपड़े से तैयार स्लीवलेस ड्रेस को कैरी किया है। उन्होंने बालों को खुला रखते हुए न्यूड मेकअप किया है। उन्होंने इसके साथ कोई जूलरी नहीं पहना है।

36

प्रेग्नेंट सोफी ने इस तस्वीर में ब्लैक कलर का फ्लेयर्ड मिनी ड्रेस पहन रखा है। जिसके अपर पोर्शन पर लेस का वर्क किया है। प्लंजिंग नेकलाइन के साथ शीयर फैब्रिक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके ऊपर उन्होंने ओवर साइज्ड जैकेट पहन रखा है। ब्लैक लेदर का हील्स पहना है। गले में लाइटवेट गोल्ड नेकपीस पहना था। 

46

इस  तस्वीर में एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का स्ट्रेटकट नेकलाइन का जैकेट स्टाइल्ड टॉप पहनी दिखीं। इसके नीचे उन्होंने लूज फिट नी-लेंथ शॉर्ट्स पहना था। इस ड्रेस में वो लग ही नहीं रही कि प्रेग्नेंट हैं।

56

इस तस्वीर में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। ग्रीन व्हाइट ब्लॉक वाली नी-लेंथ ड्रेस में वो बेहद ही ग्लैमरस लुक दे रही हैं। 

66
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos