समर में समंदर या पूल में करना है चिल, तो दीपिका पादुकोण समेत इन सेलेब्स की तरह बिकिनी लुक करें ट्राई, PHOTOS

Published : May 11, 2022, 05:22 PM ISTUpdated : May 11, 2022, 05:23 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क:समर सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही समर वेकेशन 2022 (summer vacation 2022) की प्लानिंग भी शुरू हो गई है। कुछ लोग पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ लोग समुंद्र किनारे मस्ती करने की योजना। अगर आप भी समंदर किनारे अपने पार्टनर के साथ वक्त गुजारने की तैयारी कर रही हैं तो कुछ टिप्स हम आपके लिए लेकर आए हैं। समंदर की लहरों में खोने के लिए बिकिनी और स्विमसूट का ऑप्शन लेकर आए हैं। दीपिका पादुकोण समेत इन सेलिब्रिटी के लुक से आप अपने लिए कुछ चुन सकती हैं। आइए नीचे देखते हैं सेलेब्स के बिकिनी और मोनोकोनी लुक को...

PREV
17
समर में समंदर या पूल में करना है चिल, तो दीपिका पादुकोण समेत इन सेलेब्स की तरह बिकिनी लुक करें ट्राई, PHOTOS

दीपिका पादुकोण का बिकिनी या मोनोकोनी लुक सबसे ज्यादा हॉट माना जाता है। लंबी और परफेक्ट फिगर रखने वाली अदाकारा के इस दो लुक से आप कुछ आइडिया ले सकती हैं। आप अपने समर वेकेशन में रेड कलर या ऑरेंज कलर का मोनोकोनी का चुनाव कर सकती हैं।

27

सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर को देखकर आपका क्या ख्याल है। व्हाइट बिकिनी के साथ आप भी कुछ इस तरह का श्रग ले सकती हैं। शिमर श्रग के साथ आप अपने लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं।
 

37

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपने एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। आप व्हाइट कलर के बिकिनी के साथ कलरफूल स्टॉल से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। जैसे सान्या ने किया है।

47

अमायरा दस्‍तूर (Amyra Dastur) भले ही बॉलीवुड में कम नाम कमाया हो। लेकिन इंस्टाग्राम पर उनके लाखों चाहनेवाले हैं। इनके इस बिकिनी लुक से आप प्रेरित हो सकती हैं। व्हाइट बिकिनी के साथ जब आप समंदर या पूल मस्ती करेंगी तो आपका पार्टनर आपको ही निहारता रह जाएगा।

57

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा को ब्लैक कलर से बेहद प्यार है। उनका ब्लैक मोनोकोनी सबका दिल लुट लेता है। आप भी अपने पैकिंग में ब्लैक मोनोकोनी का चुनाव कर सकती हैं। ये आपको हद से ज्यादा हॉट बना देगा। 

67

वाणी कपूर की तरह आप भी लाइट पिंक बिकिनी को अपने समर पैकिंग में शामिल कर सकती हैं। इसमें आपका परफेक्ट फिगर उभर कर सामने आएगा।

77

अनन्या पांडे की तरह आप भी आसमानी बिकिनी को अपने बैग में पैक कर सकती हैं। इस बिकिनी को पहनकर जब आप समंदर या पूल में उतरेंगी तो आपके पार्टनर पर कहर बरपाने के लिए काफी होगा। या फिर आप एक्ट्रेस की तरह कलरफुल शिमर मोनोकोनी को ट्राई कर सकती हैं जो सबसे अलग फिल देगा।

और पढ़ें:

टोमैटो फीवर का बढ़ा प्रकोप, बच्चों के लिए है खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव

किचन में छिपा है आपका ब्यूटी सीक्रेट, इन 5 चीजों से चेहरे से लेकर बालों तक का रख सकते हैं ख्याल

रिसर्च में हुआ खुलासाः ब्लैक कॉफी महिलाओं के लिए फायदेमंद लेकिन पुरुषों के लिए उतना ही खतरनाक

Recommended Stories