यह तो हो गई रंगों की बात, लेकिन शिवरात्रि के दिन कौन से कपड़े पहने जाएं, जिससे हम स्टाइलिश लगे और कंफर्टेबल भी महसूस करें, क्योंकि हैवी कपड़े और दिनभर व्रत रखने से आपको थकावट महसूस हो सकती है। ऐसे में किसी भी कपड़े का चुनाव करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह कपड़े लाइटवेट हो और आपको उसमें हैवी महसूस ना होता हो।