हेल्थ डेस्क : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) रूस और यूक्रेन (Ukraine Crisis) के बीच तनाव को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। हालांकि, 69 साल के ये रूसी राष्ट्रपति अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 69 के होने के बाद भी उनमें 30 साल के जवान जैसी फूर्ती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, उनके हमेशा जवान दिखने के पीछे उनका खास तरह का खान-पान और एक्सरसाइज के बारे में...
रुसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनके फिटनेस वाली फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाती है।
28
वह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं। जिसमें स्ट्रेचिंग से लेकर कोर वर्कआउट और वेट लिफ्टिंग तक शामिल है।
इतना ही नहीं पुतिन को घुड़सवारी का भी काफी शौक है। वह अपने बिजी शेड्यूल में समय निकालकर हफ्ते में एक या दो दिन घुड़सवारी करना भी पसंद करते हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए की किस तरह 69 साल के पुतिन बिना शर्ट के घुड़सवारी कर रहे हैं।
48
व्लादिमीर पुतिन दुनिया के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं जो 69 साल की उम्र में भी जवान दिखते हैं। इसके पीछे का राज उनका खान-पान, एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल है।
58
पुतिन की डाइट की बात की जाए तो वो वह अपने ब्रेकफास्ट को बहुत अहमियत देते हैं। उन्हें नाश्ते में तीतर के कच्चे अंडे (quail eggs) खाना पसंद हैं। इसके अलावा वो ब्रेकफास्ट में दलिया और जूस लेते हैं। खासकर चुकंदर और हॉर्सरैडिस का जूस उन्हें बहुत पसंद है। इसके बाद वह कॉफी भी पीते हैं।
68
लंच में वह चावल और कुट्टू के अनाज से बनी चीजें खाते हैं। साथ ही उनके खाने में टमाटर और खीरा मुख्य रूप से शामिल होता है। इसके अलावा उन्हें मीट बॉल्स, फिश सूप, पैनकेक और स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है।
78
लंच के बाद पुतिन कई बार kefir पीते हैं। यह एक तरह की लस्सी होती है जो काफी हेल्दी होती है। अगर ये उपलब्ध ना हो, तो उन्हें काम के बीच में ग्रीन टी पीना पसंद है। हालांकि, कई बार वो आइसक्रीम खाने से भी खुद को रोक नहीं पाते हैं।
88
काम के चलते वो रात का डिनर बहुत लाइट करते हैं। कई बार तो वो इसे स्किप भी कर देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपना ज्यादातर काम देर रात तक जाग कर करते हैं, क्योंकि रात के समय वह बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.