लाइफस्टाइल डेस्क. जीवन में तरक्की करने की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन कुछ लोग काफी मेहनत करने के बाद भी वो नहीं पाते जो वो डिजर्व करते हैं। अपने काम में वो जी जान लगा देते हैं फिर भी कंगाली छाई रहती हैं। इसके पीछे वास्तु दोष भी होता है जिसे दूर करके अमीर बनने का रास्ता साफ हो जाता है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में अमीर बनने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो नया साल दस्तक देने वाला है ऐसे में वास्तु के मुताबिक कुछ काम करें तो निश्चित तौर पर धन की बारिश होगी। आइए नीचे बताते हैं वो पांच काम जिसे वास्तु के मुताबिक करने पर घर में बरकत आती है...
साल 2023 के आने से पहले या फिर पहली जनवरी को घर में फेंगशुई कछुआ ले आएं। फेंगशुई कछुए को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह काफी शुभ होता है। इसे घर के उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर पूरे साल अपनी कृपा बरसाती रहेंगी।
25
नए साल पर घर में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की दो तस्वीरें या मूर्ति लगाए। एक घर के बाहर और दूसरा मुख्य द्वार के अंदर। इसे ऐसे लगाए कि दोनों की पीठ आपस में जुड़ी हुई हो। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आती हैं। वास्तु दोष खत्म हो जाता है।
35
नए साल के मौके पर घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाएं। पहले उसे गंगाजल से पवित्र करें और पूजा करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर लगा दें। रोली लगाकर रोज इसकी पूजा करें। सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक के चिह्न को काफी शुभ मना गया है। कहा जाता है कि जिसके द्वार पर यह लगी होती है वहां मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
45
घर के द्वार पर घी के दीपक जलाना शुभ मना गया है। नए साल पर एक कोशिश करें कि हर रोज मुख्य द्वार पर घी के दीये जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर होगा। वो आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी। मतलब घर में धन की बारिश होगी।
55
नए साल पर घर से निगेटिव एनर्जी को बाहर निकाल दें। इसके लिए पानी में नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे घऱ से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती हैं और पॉजिटिविटी आती है। हफ्ते में कम से कम इस उपाय को एक बार जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि जहां सकारात्मक ऊर्जा होती है वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Aisanetहिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.