आप भी हजारों रुपये खर्च कर करवाते हैं फिश स्पा? तो हो जाएं सावधान, इस तरह आपको बीमार कर सकती हैं ये मछलियां

Published : Dec 21, 2021, 11:07 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल लोग आपने आप को सुंदर और फिट रखने के लिए ना जाने क्या कुछ नहीं करते हैं। हजारों रुपये के ब्यूटी ट्रीटमेंट से लेकर महंगे प्रोडक्ट यूज करने से भी परहेज नहीं करते हैं। आजकल ऐसा ही एक ट्रीटमेंट चलन में है जो है फिश स्पा (Fish Spa)। अक्सर हमने बड़े-बड़े स्पा और मॉल्स में देखा है कि कांच के बड़े से जार में मछलियों को रखकर लोग पैर उसमें डालकर मसाज करवाते रहते हैं। लेकिन कई लोगों का सवाल होता है कि यह फिश स्पा क्यों करवाया जाता है? इससे क्या फायदे होते हैं? इसके क्या नुकसान होते हैं? तो चलिए आज हम आपको फिश स्पा के बारे में बताते हैं और अगर आप स्पा करवाते हैं तो आपको किन किन सावधानियों को बरतना चाहिए...

PREV
16
आप भी हजारों रुपये खर्च कर करवाते हैं फिश स्पा? तो हो जाएं सावधान, इस तरह आपको बीमार कर सकती हैं ये मछलियां

फिश स्पा 1 तरीके की थैरिपी है जिसमें छोटी-छोटी मछलियां पैरों को धीरे-धीरे काटती हैं और इससे आपको रिलैक्सेशन मिलता है। कहा जाता है कि यह मछलियां पैरों से बैक्टीरिया और डेड स्किन को निकालकर अलग कर देती है। इससे पैर सुंदर हो जाते हैं और आपको काफी आराम भी मिलता है।

26

स्पा करने वाली ब्यूटीशियंस की मानें तो उनका कहना है कि फिश पैडिक्योर करवाने से ना सिर्फ पैर मुलायम और सुंदर होते हैं, बल्कि इससे खुजली, दाग-धब्बे और पैरों से जुड़ी आने समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं इससे पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
 

36

फिश पैडिक्योर के दौरान गर्रा रूफा नाम की मछली का इस्तेमाल किया जाता है, जो कई सारी चिकित्सा प्रणाली में यूज की जाती है। यह सिरोसिस और मस्सा नामक पैरों की बीमारियों को दूर करती है। फिश पैडिक्योर करवाने के दौरान आपको एक पानी के भरे कांच के जार में पैर डालना होता है, जिसमें पहले से ही कुछ मछलियां रहती हैं। यह मछलियां धीरे-धीरे आपके पैरों को काटती है जिससे आपको गुदगुदी का एहसास होता है। यह मछली अपने मुंह से डिर्थनॉल नामक एंजाइम, लार के रुप में निकालती है जिससे नई कोशिकाएं पैदा होती हैं।
 

46

वैसे तो गर्रा रूफा मछली के काटने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन स्पेशलिस्ट की माने तो फिश पैडिक्योर के कारण एड्स, एचआईवी, सोरायसिस, एग्जिमा और अन्य स्किन इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। ऐसा तब होता है जब यह मछलियां खुद किसी बीमारी से पीड़ित होती हैं। अगर आप इन मछलियों के संपर्क में आते हैं तो यह बीमारियां आपको भी हो सकती हैं।

56

कई जगह फिश स्पा के दौरान हजारों लोग एक ही पानी के जार में पैर डालकर स्पा करवाते है और इसका पानी भी कई-कई दिनों तक बदला नहीं जाता है। जिससे एक इंसान के पैरों की गंदगी आपके शरीर में आ सकती है। ऐसे में फिश स्पा करवाते समय हाइजीन का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें- 1 भी दिन ऊपर-नीचे नहीं होगा पीरियड का सर्किल, इर्रेगुलर पीरियड्स से राहत पाने के लिए पीएं ये हर्बल ड्रिंक

जानिए कैसे आपके वजन को कम करती है ब्लैक कॉफी, इन चीजों के लिए भी होती है फायदेमंद

66

फिश स्पा हर इंसान नहीं करवा सकता है। खासकर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उन्हें खासतौर पर फिश पैडिक्योर नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि अगर फिश के काटने से आपको कोई घाव हो जाता है तो यह आसानी से नहीं भरता। इससे इंफेक्शन और ज्यादा फैल सकता है।
 

Recommended Stories