MP में हालात बेकाबू: बाढ़ की चपेट में 200 से ज्यादा गांव, खतरे के निशाने से ऊपर नादियां, फोटो में देखें तबाही

भोपाल/विदिशा. मध्यप्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। विदिशा और भोपाल में स्थिति खराब हो गई है। भोपाल में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में भारी बारिश का हवाई सर्वेक्षण किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विदिशा और गुना जिले के 25 गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। इन दोनों गांव के लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जाएगा। मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो रही है। करीब 200 से ज्यादा गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट मीटिंग की है। उन्होंने प्रशासन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आइए फोटो के जरिए देखते हैं मध्यप्रदेश में बारिश किस तरह के तबाही मचा रही है। 
 

Pawan Tiwari | Published : Aug 23, 2022 10:43 AM IST

110
MP में हालात बेकाबू: बाढ़ की चपेट में 200 से ज्यादा गांव, खतरे के निशाने से ऊपर नादियां, फोटो में देखें तबाही

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में लागातार मानसूनी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। ये एरियल फोटो विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की है। 

210

जबलपुर के भेड़ाघाट में भारी मानसूनी बारिश के बाद उफनती नर्मदा नदी में मछली पकड़ने का जाल डालते एक मछुआरा।  

310

जबलपुर में नर्मदा नदी के किनारे बाढ़ के पानी में आंशिक रूप से डूबा हुआ मंदिर, जबलपुर में लगातार मानसूनी बारिश के कारण हालात बेकाबू हैं। 

410

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि विदिशा और गुना में भारी बाढ़ के कारण हालत बिगड़ गए हैं।  
 

510

विदिशा में भारी बारिश के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां ज्यादातर नादियां औऱ नाले उफान पर हैं। विदिशा के करीब 25 गांवों में बाढ़ का खतरा है। 

610

जबलपुर में भी भारी बारिश हो रही है। यहां बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में राज्य को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। फोटो बरगीी डैम की है। डैम के गेट खोल दिए गए हैं। 

710

विदिशा में भारी बारिश के कारण स्टाप डैम टूट गया है। स्टॉप डैम टूटने के कारण गांवों में पानी भर गया है। यहां लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया गया है।  

810

गुना में भी भारी बारिश हो रही है। विदिशा से गुना जाने वाले मार्गों में पानी भर गया है। हालांकि अभी यहां अवागमन नहीं रोका गया है। लोगों की अवाजाही नहीं रोकी गई है। 

910

भोपाल में लगातार बारिश के कारण स्थिति खराब है। यहां सड़कें जलमग्न हैं उसके साथ-साथ कॉलोनियों में भी पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण भोपाल जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया है।  

1010

भोपाल में मंगलवार सुबह तक बारिश होती रही। शहर की 200 से अधिक कॉलोनियों में बिजली कट रही। जिस कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 

 

इसे भी पढ़ें-  MP में हालात बिगड़े: 11 जिलों में छुट्टियां घोषित, 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में कॉलोनियां जलम्नन

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos