हैरान करने वाली है यह लव स्टोरी: दोनों सरकारी नौकरी में फिर भी चुनी मौत, आखिरी सांस तक नहीं हुए जुदा

Published : Mar 28, 2021, 12:11 PM IST

भोपाल (मध्य प्रदेश). हर प्रेमी जोड़ा चाहता है कि वह जिससे प्यार करे उसी को ही अपना जीवन साथी बना। वह एक-दूजे की खातिर पूरे जहां से लड़ जाते हैं, क्योंकि उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें जो खा ली हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऐसा ही एक प्रेम कहानी सामने आई है जिसका शुरू होने से पहले ही दुखद अंत हो गया।

PREV
15
हैरान करने वाली है यह लव स्टोरी: दोनों सरकारी नौकरी में फिर भी चुनी मौत, आखिरी सांस तक नहीं हुए जुदा


दरअसल, यह दुखद घटना भोपाल में शनिवार के दिन सामने आई, जहां युवक और युवती ने यहां के कलियासोत डैम में डूबकर खुदकुशी कर ली। पास खड़े लोगों ने जब उनको देखा तो उन्होंने उनको बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए। आखिर समय में भी वह साथ रहे, यहां तक दोनों की लाश भी पानी से बाहर साथ आई। 

25


मामले की जानकारी मिलते ही चूनाभट्‌टी पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उनके शव पानी से बाहर लाए गए। लेकिन अभी तक उनकी सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने  दोनों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वह भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रेमी जोड़े की पहचान  30 साल के प्रिंस मालवीय और 25 साल की विद्या चौधरी के रूप में हुई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं। 

35


टीआई नितिन शर्मा ने बताया कि दोनों सरकारी नौकरी करते थे, प्रिंस मध्य प्रदेश चुनाव आयोग में था, तो वहीं  विद्या भोपाल जिला अदालत में जॉब करती थी। वह इससे पहले टीकमगढ़ जिला कोर्ट में थी। दोनों आपस में प्यार करते थे और शादी करने वाले थे। लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों कि यह बात पुलिस भी नहीं समझ पा रही है। पढ़े लिखे और सरकारी नौकरी होने के बाद भी ऐसा क्यों करना पड़े उनको, यह जांच हो जाने के बाद ही पता चल सकेगा।
 

45


 आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों को दो घंटे से डैम किनारे बैठा था। लेकिन उन्होंने छलाग कब लगा ली यह पता नहीं चला पाया। पुलिस को घटना स्थल से  दोनों के मोबाइल फोन मिले हैं। प्रिंस के पास एक एक्टिवा की चाबी मिली थी। वह डैम से कुछ दूरी पर खड़ी मिली। एक्टिवा में एक बैग रखा था, जिससे मृतकों की शिनाख्त हो सकी।
 

55


दोनों के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए यह उनको कोई जानकारी नहीं है। नहीं कभी एक-दूसरे के घर आते जाते देखा। वह कितने समय से एक दूसरे से प्यार करते थे, कुछ भी नहीं पता। ना ही उन्होंने बताया परजिन को, लेकिन पुलिस का कहना है कि शादी ना होने के डर से दोनों ने आत्महत्या की होगी। या फिर परिजनों का दवाब में आकर ऐसा किया होगा। 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories