दरअसल, यह दोनों डॉक्टर अनुभव अग्रवाल और डॉ. अनुराधा चौधरी हैं। दोनों अपना अपना ख्याल रखने के साथ ही कोविड वार्ड में दूसरे मरीजों की देख रेख कर रहे हैं। दोनों का कहना है कि डॉक्टरी पेशा कोई जॉब नहीं है, बल्कि यह मानव सेवा है। खासकर ऐसी मुश्किल घड़ी में अगर हम अपनी ड्यूटी और फर्ज नहीं निभाएंगे तो हमारी डॉक्टर की डिग्री लेने का क्या फायदा। मरीज भगवान के बाद डॉक्टरों के भरोसे रहते हैं, इसलिए हम उनका भरोसा नहीं तोड़ना चाहते हैं। आइए मिलते हैं इन दोनों डॉक्टरों से...