गांधीजी की मूर्ति के आगे हिंसक हुए कांग्रेसी, मोदी का मुखौटा पहनकर माल्यार्पण करने पर भाजपा नेता की पिटाई

Published : Oct 02, 2020, 05:22 PM IST

इंदौर, मध्य प्रदेश. गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्मनाक हरकत की दी। यहां के रीगल चौराहे पर स्थापित गांधीजी की मूर्ति पर मोदी का मुखौटा (Modi mask) पहनकर माल्यार्पण करने पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। भाजपा नेता जैसे ही मूर्ति को माला चढ़ाकर नीचे उतरा...कांग्रेसी कार्यकर्ता उस पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां हाथरस की गैंग रेप (Hathras gang rape) की घटना का भी विरोध कर रहे थे। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। हमले का शिकार हुए भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि गांधीजी क्या सिर्फ कांग्रेस के हैं, सबको माला पहनाने का अधिकार है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

PREV
15
गांधीजी की मूर्ति के आगे हिंसक हुए कांग्रेसी, मोदी का मुखौटा पहनकर माल्यार्पण करने पर भाजपा नेता की पिटाई

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी आलोचना की है। इसे गांधीवाद की आड़ में पाखंड करार दिया।

25

स्थानीय सांसद शंकर लालवानी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि गांधीजी केवल कांग्रेस के नहीं हैं। कांग्रेस पहले कोई राजनीतिक पार्टी नहीं थी। वो एक आंदोलन था।

35

भाजपा नेता उमेश शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने गांधीजी को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया है। वे हिंसक होते जा रहे हैं।
 

45

कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को पकड़कर खींचातानी की। पुलिस ने उन्हें कांग्रेसियों से बचाया।

55

गांधी जयंती पर हाथरस गैंग रेप की घटना पर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Recommended Stories