बाजू वाले कमरे में सो रहे थे साला-साली..इधर जब मम्मी-पापा के कमरे में बेटियों ने झांका, तो शॉक्ड रह गईं

ग्वालियर, मध्य प्रदेश. छोटी-छोटी बातों पर होने वाला झगड़ा एक दम्पती की जिंदगी को ले डूबा। झगड़े के बाद पहले पति ने पत्नी का गला घोंटा और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मृतक का साला और साली उनके साथ ही रह रहे थे। दम्पती की दो छोटी बेटियां हैं। घटना बुधवार रात की है। इसका पता गुरुवार को चला। घटना महाराजपुरा क्षेत्र के हरदौल नगर में हुई। जिस कमरे में यह घटना हुई, उसी के बगल वाले कमरे में दम्पती की दोनों बेटियां और साला-साली सो रहे थे। घटना के पीछे गृहक्लेश बताया जाता है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि मूलत: भिंड का रहने वाला जितेंद्र रजक (35)  यहां हरदौल नगर में पत्नी मानवी (32) और दो बेटियों के साथ किराए से रह रहा था। वो कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Oct 2, 2020 4:12 AM IST

17
बाजू वाले कमरे में सो रहे थे साला-साली..इधर जब मम्मी-पापा के कमरे में बेटियों ने झांका, तो शॉक्ड रह गईं

बुधवार रात सबने एक साथ खाना खाया। फिर सोने चले गए। माना जा रहा है कि कमरे में जाने के बाद दम्पती में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा। गुरुवार सुबह जब दोनों बेटियां कमरे के बाहर पहुंचीं, तो देखा कि गेट की कुंडी खुली हुई थी। जब वे अंदर पहुंचीं, तो देखकर चीख पड़ीं। उन्होंने बताया कि मम्मी-पापा अकसर झगड़ते थे। पुलिस के अनुसार महिला ने खुद को बचाने संघर्ष किया होगा। आगे पढ़ें-बीवी के थे कई आशिक...पति डरके मारे ज्यादा कुछ नहीं बोल पाता था, इससे वो और दबंग और गई

27

पुणे, महाराष्ट्र. महज डेढ़ साल की मैरिज में पति के सामने पत्नी के कई रंग-मिजाज सामने आ गए थे। उनके कोई बच्चा नहीं था। इसके लिए वो पति पर उंगुलियां उठाती थी। शादी के पहले से ही उसके कई पुरुष मित्र (male friends) थे। इसका पता पति को चल चुका था। लेकिन वो गुस्सैल बीवी (Angry wife) के डर से ज्यादा कुछ नहीं बोलता था। अगर टोकता, तो वो उसे मारती थी। इस बार बीवी ने खौफनाक खेल खेला। बार-बार की झगड़े को खत्म करने उसने पति के गले पर फावड़ा दे मारा। मर्डर के बाद वो बिंदास होकर मॉर्निंग वॉक पर निकल गई। हालांकि बाद में खुद पुलिस को कॉल करके घटना के बारे में बताया। यह सनसनीखेज मर्डर (Sensational murder) मंगलवार सुबह ममुरडी गांव में हुआ। मयूर गायकवाड़ (28) की हत्या के आरोप में पत्नी ऋतु को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किसी हॉस्पिटल में काम करते थे। आगे पढ़ें..हिंदू बहू को घरवालों ने स्वीकार करने से किया मना, प्रेमी ने कहा कि धर्म बदल लो, लेकिन वो नहीं मानी और फिर...

37

पति चाहता था कि पत्नी अपना धर्म बदल ले

लव जिहाद का यह मामला यूपी के सोनभद्र में सामने आया था। 21 सितंबर को चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर में प्रेमिका की सिर कटी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली थी। 22 वर्षीय युवती ने 7 जुलाई को ही मुस्लिम प्रेमी से कोर्ट मैरिज (Court marriage) की थी। पुलिस को धड़ और सिर 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला था। इस हत्याकांड को 17 सितंबर को अंजाम दिया गया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रिया सोनी पुत्री लक्ष्मी सोनी चोपन की रहने वाली थी। आरोपी एजाज अहमद उसका पड़ोसी है। प्रेमी के परिजन इस शादी से नाराज थे। वे हिंदू बहू को अपनाने को तैयार नहीं थे। इसीलिए एजाज उस पर धर्म बदलने (Religion change) का दबाव बना रहा था। दोनों ओबरा स्थित एक लॉज में रह रहे थे। जब प्रेमिका ने इससे इनकार किया, तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

47

प्रिया ने जब धर्म बदलने से मना किया, तो एजाज ने अपने दोस्त शोएब अख्तर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के लिए सिर कटी लाश की पहचान एक चुनौती थी, लेकिन तमाम जांच-पड़ताल के बाद प्रिया की पहचान हो गई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

57

पुलिस के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

67

 बता दें कि मामला संगीन होने से हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था।

77

हत्या में इस्तेमाल हथियार। प्रेमी ने माना कि वो प्रेमिका का धर्म बदलवाना चाहता था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos