MP गजब है: इन महिलाओं ने वो कर दिखाया जो नेता और अफसर नहीं कर पाए, पेश की ऐसी अनूठी मिसाल...

Published : Oct 01, 2020, 07:58 PM IST

छतरपुर. आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। अगर वो एक बार कुछ करने की ठान ले तो उसको पूरा करके ही मानती हैं। ऐसा ही कमाल कर दिखाया है मध्य प्रदेश के छतरपुर की महिलाओं ने जिनकी कड़ी मेहनत की हर कोई चर्चा कर रहा है। जब अफसर से लेकर नेताओं ने उनकी नहीं सुनी तो महिलाओं ने खुद पहाड़ को काटकर अपना रास्ता बना लिया।  

PREV
15
MP गजब है: इन महिलाओं ने वो कर दिखाया जो नेता और अफसर नहीं कर पाए, पेश की ऐसी अनूठी मिसाल...


दरअसल, यह कमाल किया है छतरपुर जिले के अंगरोठा गांव की महिलाओं ने, जिन्होंने करीब 100 ज्यादा लंबा मीटर को पहाड़ काटकर रास्ता बनया है। बता दें कि यह पहाड़ उन्होंने पीने के पानी के लिए काटा है। क्योंकि पहाड़ी के उस पार एक तालाब है, यहां की महिलाएं पानी भरने के लिए घूमकर जाती थीं।

25

बता दें कि छतरपुर बुंदेलखंड इलाके में आता है, जहां का अधिकतर एरिया पानी की किल्लत से हमेशा जूझता है। अंगरोठा गांव के लोगों ने अपनी पानी किल्लत और पहाड़ को काटने के लिए नेता से लेकर अफसर तक के कई चक्कर काटे। लेकिन अश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
 

35

गांव की करीब 100 से ज्यादा महिलाओं ने मिलकर खुद इस पहाड़ को काटने के लिए निकल पड़ीं। उनके इस काम में एक एनजीओ ने काफी मदद की। कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार पहाड़ कट गया तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महिलओं ने इस सफलता के बाद नाच-गाकर जश्न मनाया।

45


बता दें कि पहाड़ के उस तरफ पहले 40 एकड़ के तालाब में पानी भरा था। लेकिन अब वही पानी लगभग 70 एकड़ में फैल चुका है। जिससे गांव के कई सूखे हुए कुएं में पानी आ चुका है और हैडपंप भी पानी देने लगे हैं।
 

55


महिलाओं की इस सराहनीय पहल के बाद ग्रामीणों के आने -जाने के लिए रास्ता तो बन ही गया। साथ ही इसके जरिए अब गांव तक पानी पहुंचने लगा।

Recommended Stories