UP-बिहार, MP, दिल्‍ली-मुंबई में कैसे खेल पाएंगे होली, जानिए हर राज्य की गाइडलाइन..नहीं तो पड़ेगा महंगा

भोपाल/जयपुर. पूरे देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महामारी पर नियंत्रण करने के लिए कई राज्य सरकारों नाइट कर्फ्यू से लेकर हर संडे तक का लॉकडाउन करके रखा है। ताकि किसी तरह वह कोरोना की दूसरी लहर में पहले जैसे भयानक हालात ना देखने पड़ें। कई स्टेट ने नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। यहां कि शादी-समारोह और अंतिम संस्कार तक में लोगों की सीमित संख्या तय कर दी गई है। अब रंगों का त्योहार होली का जश्न भी फीका पड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि राज्य सरकारों को होली के जश्न में कुछ नियम और शर्तें जो लगा दी हैं। जिसके चलते आप एक बार फिर अपने दोस्तों के साथ होली नहीं खेल पाएंगे। आइए जानते हैं किस राज्य सरकार की हैं होली की शर्तें और नियम..

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2021 7:56 AM IST / Updated: Mar 24 2021, 01:30 PM IST

16
UP-बिहार, MP, दिल्‍ली-मुंबई में कैसे खेल पाएंगे होली, जानिए हर राज्य  की गाइडलाइन..नहीं तो पड़ेगा महंगा


सबसे पहले बात करते हैं हम मध्य प्रदेश की, जहां शिवराज सरकार ने इस बार सार्वजनिक होली खेलने पर पाबंदी लगा दी है। सीएम ने एक दिन पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक कर नई गाडलाइन जारी की है। जिसके मुताबिक आप हर बार की तरह होली नहीं खेल पाएंगे। सीएम ने ''मेरी होली मेरे घर'' का स्लोगन दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में सार्वजनिक होली नहीं खेली जाएगी। कोई चल समारोह या कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। लोग अपने घर के अंदर यानि होली खेलेंगे। मध्यप्रदेश में  #COVID19 की रफ्तार को थामना बहुत ज़रूरी है। हमारी कोशिश रहेगी कि लॉकडाउन न लगाना पड़े। 

26


पूरे भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। जिनकी संख्या डरावनी वाली है। जहां हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। जिसके चलते ठाकरे सरकार को सख्त फैसले लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले से ही कई शहरों में लॉकडाउन कर रखा है। समारोहों पर रोक का आदेश जारी किया है। क्‍लब्‍स, होटलों और रेस्‍तरां में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग बनाना अनिवार्य कर रखा है। अगर कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया गया तो स्पॉट पर फाइन लगाया जा रहा है। बीएमसी ने सभी प्राइवेट सोसायटीज और पब्लिक प्‍लेसेज पर होली सेलिब्रेट करने पर रोक लगा दी है। होलिका दहन और रंग पंचमी आपको घर के भीतर ही खेलनी पड़ेगी। 

36


राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने कोरोना के कहर को देखते हुए प्रदेश की राजधानी जयपुर समेत 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है। वहीं किसी भी सार्वजनिक स्‍थान, पार्क, धार्मिक स्‍थान पर सार्वजनिक उत्‍सव आयोजित नहीं होगा। होली पर निकलने वाले सभी तरह के चल समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। ना ही कोई पहले की तरह होली पर हुड़दंग कर सकेगा। राज्य में सभी तरह के किसी मेला प्रदर्शनी की इजाजत नहीं होगी। प्रशासन की अनुमित के अगर गेदरिंग की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने सख्त हिदायत कहा कि अगर आप नहीं सुधरे और हालात बिगड़ते तो फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

46


उत्तर प्रदेश की होली पूरी दुनिया में फेमस है, खासतौर से मथुरा और बरसाने की होली, जिसे देखने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। लेकिन इस बार यहां पर हर बार की तरह खेली जाने वाली होली नहीं होगी। क्योंकि राज्य में योगी सरकार ने इसे लेकर सख्त नियम बना दिये हैं। किसी तरह की पार्टी करने या जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है। किसी भी कार्यक्रम के लिए इजाजत लेनी होगी, वरना एक्शन लिया जाएगा।

56


बिहार में भी नीतीश सरकार ने होली मिलन समारोहों पर रोक लगा दी है। साथ ही गाइडलाइन के मुताबिक, इस दौरान अगर कोई बिना मास्क के पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। सीएम ने लोगों से घरों के भीतर होली मनाने की अपील की है।

66


राजधानी दिल्‍ली में भी कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार अलर्ट हो गई है। दिल्ली में  होली तो ठीक है नवरात्रि, शब-ए-बारात समेत अन्‍य त्‍योहारों पर रोक लगा रखी है। यहां तक की शादी करने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।
यहां पर दिल्ली के निवासी एक साथ इकट्ठा होकर होली नहीं खेल सकते हैं।    
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos