एक कंपनी ऐसी भी: जिसने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए मकान, सिर्फ एक शर्त पर उनका घर का सपना किया पूरा

Published : Mar 22, 2021, 02:42 PM IST

इंदौर (मध्य प्रदेश). कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। एक तरफ जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देश की एक कंपनी ने ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों का वह सपना पूरा कर दिया, जिसे वह सालों से देख रहे थे। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को फ्लैट बनाकर  गिफ्ट किए हैं। जिसकी कीमत कर्मचारी नहीं, बल्कि कंपनी चुकाएगी। बस इसके लिए एक शर्त रही गई है। जानते हैं क्या है तोहफे में मिले मकान के बदले वाली वो शर्त...  

PREV
15
एक कंपनी ऐसी भी: जिसने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए मकान, सिर्फ एक शर्त पर उनका घर का सपना किया पूरा

दरअसल, अपने कर्मचारियों को यह सौगात देने वाली टेक्सटाइल कंपनी 'प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड' है। जिसका प्लांट इंदौर पास इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर में है। कंपनी ने 25 हजार रुपए तक वेतन पाने वाले अपने 28 कर्मचारियों को वन बीएचके रो हाउस गिफ्ट में दिए हैं। इन  28 कर्मचारियों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं।

25


बता दें कि 'प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड' कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए सागौर कुटी नाम की टाउनशिप बनाई है। जिसमें सिर्फ उसके ही कर्मचारी रहेंगे। कंपनी ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ समय पहले एक योजना बनाई थी, जिसमें उन्होंने सर्वे कर कर्मचारियों सपने के बारे में पूछा था। सभी का कहना था कि उनका ही एक सपना है अपने घर लेने का। बस इसी आधार पर कंपनी ने उनको फ्लैट बनाकर सौंप दिया।
 

35


अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने पहले ऐसे कर्मचारियो की लिस्ट बनाई जिनके पास कोई अपना घर नहीं हो। इसके अलावा उनपर कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना दर्ज हुआ हो। इसके बाद यह शुभ काम उन्होंने कंपनी के प्रेसीडेंट एस.के.चौधरी के पिता छोगमल चौधरी की जन्म शताब्दी के मौके पर किया है। इसी दिन कंपनी की ओर से कर्मचारियों को उनके घर की चाबी सौंप दी है। 

45


कंपनी के मालिक एस.के.चौधरी ने बताया कि हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारी कंपनी से न केवल प्रोफेशनल बल्कि इमोशनल तरीके से भी जुड़े रहें। उनको ऐसा नहीं लगना चाहिए कि यहां वह नौकरी करते हैं। उनकी सोच एक परिवार की तरह होनी चाहिए। एक परिवार के सदस्य की तरह यहां पर काम करने की ईमानदारी और जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसलिए हमने उनके सालों को  सपने को पूरा करने के लिए यह काम किया है।

55


बता दें कि  'प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड' कंपनी एक और अच्छी पहल अपने कर्मचारिओं के बच्चों के लिए शुरू की है। मालिक एस.के.चौधरी ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले कर्मचारियों के 65 बच्चों के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना भी है। इसके अलावा 20 साल से ज्यादा समय से जो कर्मचारी यहां सेवा दे रहा है, उसको भी सम्मानित भी किया गया है।

Recommended Stories