नेहरू से लेकर मनमोहन और अटल बिहारी तक...देखिए दिलीप कुमार का दिग्गज नेताओं के साथ अंदाज

Published : Jul 07, 2021, 03:21 PM ISTUpdated : Jul 07, 2021, 05:35 PM IST

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). अभिनेता दिलीप कुमार दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने 98 साल की उम्र में मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। यह खबर सामने आते ही बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। नेता-अभिनेता से लेकर आम आदमी तक अपने हीरो के जाने से दुखी हैं। दिलीप कुमार इतने बड़े स्टार थे कि देश के बड़े और दिग्गज नेता भी गुजरे जमाने में उनके साथ नजर आए हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वायपेयी, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राजनाथ सिंह के अलावा कई अन्य नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही खास तस्वीरें...

PREV
18
नेहरू से लेकर मनमोहन और अटल बिहारी तक...देखिए दिलीप कुमार का दिग्गज नेताओं के साथ अंदाज

इस तस्वीर में देख सकते हैं दिलीप कुमार भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू साथ नजर आ रहे हैं। वह दोस्तों की तरह एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए दिखाई दे रहे हैं।

28

एक समारोह के दौरान दिलीप कुमार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ में बॉलीवुड के अन्य एक्टर भी दिखाई दे रहे हैं।

38

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ दिलीप कुमार। बताया जाता है कि दिलीप कुमार वैसे तो कांग्रेसी विचारधारा को पसंद करते थे। लेकिन बीजेपी में वह अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी माने जाते थे। 

48

तस्वीर में देखिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिल्ली की पूर्व सीएम रहीं शीला दीक्षित के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार दिलीप कुमार
 

58

यह तस्वीर साल 2009 की है जब दिलीप कुमार को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तो उस दौरान सोनिया गांधी ने उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं।
 

68

इस तस्वीर में देखिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिलीप कुमार के घर उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे हुए थे।

78

दिलीप कुमार और पत्नी सायरा बानो के साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
 

88

पंडित जवाहरलाल नेहरू को दिलीप कुमार अपना आर्दश बताते थे। उन्होंने कांग्रेस में कई नेताओं के लिए प्रचार और रैलियां भी की थीं। वह कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। तस्वीर एक चुनावी रैली की है, जब वह सुनील दत्त के प्रचार के लिए गए हुए थे।
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories