मां ने दीवार पर सजाकर रखी थीं बच्चों की तस्वीरें और पति ने छुपाकर रखे थे प्रेमिका के प्रेम पत्र.. पढ़िए शॉकिंग कहानी..

विदिशा, मध्य प्रदेश. पति की बेवफाई से दुखी एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा गांव दहल गया। कहने को यह महिला अपने तीन मासूम बच्चों पर जान छिड़कती थी, लेकिन एक दिन पति ने इतना पीटा कि उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। उसके मन में इतनी नकारात्मकता भर गई कि तीनों बच्चों का गला दबाने में भी उसके हाथ नहीं कांपे। बाद में उसने खुद भी अपनी जान दे दी। घटना शनिवार रात 7 बजे की है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए उठाया है। उल्लेखनीय है कि 32 साल की लक्ष्मीबाई अपने पति भीकम सिंह कुशवाह के साथ कच्चे घर में रहती थी। आरोप है कि भीकम सिंह शराब पीकर अकसर पत्नी को पीटता था। उसके किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। इसी बात को लेकर दम्पती में लगातार झगड़ा होता था। इसी बात से दुखी होकर लक्ष्मीबाई ने बच्चों का गला घोंटने के बाद फांसी लगा ली थी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2020 8:56 AM IST

15
मां ने दीवार पर सजाकर रखी थीं बच्चों की तस्वीरें और पति ने छुपाकर रखे थे प्रेमिका के प्रेम पत्र.. पढ़िए शॉकिंग कहानी..
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त भीकम सिंह भोपाल के एक हॉस्पिटल में भर्ती अपने छोटे भाई की तबीयत देखने गया था। जब वो गांव लौटा, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया, तब भीकम सिंह छत के कबेलू हटाकर अंदर पहुंचा।
25
भीकम सिंह जब घर के अंदर कूदा, तो देखा कि उसकी 5 साल और 2 साल की बेटी क्रमश: नन्ही और हल्की के अलावा महीनेभर के बेटे पवन की लाश पड़ी हुई थी। वहीं लक्ष्मीबाई फंदे पर लटकी थी। यह देखकर भीकमसिंह की चीख निकल गई। इसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। हालांकि पुलिस की पूरी कार्रवाई रविवार सुबह हुई।
35
पुलिस ने घटनास्थल से भीकमसिंह और उसकी प्रेमिका के कुछ प्रेम पत्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, भीकमसिंह की चीख सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे थे।
45
लक्ष्मीबाई के भाई कन्हैया कुशवाह ने बताया कि उसका बहनोई आदतन शराबी है। वो अकसर उसकी बहन को पीटता था। छह महीने पहले उसने लक्ष्मीबाई को बुरी तरह पीटा था। इसके बाद वो बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। हालांकि महीनेभर बाद भीकमसिंह माफी मांगते हुए उसे वापस ले गया था।
55
उल्लेखनीय है कि ग्यारसपुर निवासी दामोदर कुशवाह छोटी बेटी लक्ष्मीबाई की शादी साल 2012 में भीकम सिंह के साथ हुई थी। दामोदर ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही दामाद उनकी बेटी को परेशान करने लगा था। गंजबासौदा एसडीएम जीपी अग्रवाल ने बताया कि दम्पती अपनी जमीन पर सब्जी उगाकर बेचते थे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos