लवमैरिज के बाद 15 दिन बाद ही किसी के टॉर्चर से डरे प्रेमी ने खा लिया था जहर, तब से गुमसुम थी प्रेमिका, फिर...

Published : Sep 12, 2020, 10:21 AM ISTUpdated : Sep 12, 2020, 11:50 AM IST

इंदौर, मध्य प्रदेश. शुक्रवार दोपहर को यहां के सी-21 माल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश (Suicide attempt) करने वाली युवती को लेकर चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। युवती ने लवमैरिज की थी। उसके परिजनों को भी इस शादी से कोई ऐतराज नहीं था। लेकिन उज्जैन निगम के एक सबइंजीनियर की इस हंसती-खेलती जिंदगी को नजर लग गई। युवती का प्रेमी ठेकेदारी करता था। उसके 13 लाख रुपए के बिल के बदले सब इंजीनियर ने 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। जब पैसे देने से मना किया गया था और विवाद हुआ, तो सब इंजीनियर ने उसके खिलाफ ऑफिस में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करा दी थी। इस घटना से आहत युवती के पति ने जहर खाकर जान दे दी थी। हालांकि उसे एक्सीडेंट बताने की कोशिश की गई थी। इसके बाद से युवती परेशान थी। उज्जैन के गीतानगर में रहन वाली डॉ. सोनिया को मॉल की तीसरी मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं। उसे गंभीर हालत में एलआईजी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़िए प्रेम कहानी में टूटा दु:खों का पहाड़..

PREV
15
लवमैरिज के बाद 15 दिन बाद ही किसी के टॉर्चर से डरे प्रेमी ने खा लिया था जहर, तब से गुमसुम थी प्रेमिका, फिर...

डॉ. सोनिया ने शुभम खंडेलवाल से लवमैरिज की थी। लेकिन उसकी मौत के बाद से वो डिप्रेशन में थी। उसकी हालत के बारे में फरीदाबाद में रहने वाले उसके मां-बाप को पता था। इसीलिए वो उसे लेने आए थे। इसी बीच वो बहाना बनाकर रिक्शा से मॉल जा पहुंची। पुलिस ने बताया कि डॉ. सोनिया गर्भवती थी।

25

डॉ. सोनिया ने एक नोट लिखा था। इसमें उसने कहा कि उसका अंतिम संस्कार वहीं किया जाए, जहां उसके पति को जलाया गया। सोनिया की हालत बेहद गंभीर है। सोनिया उज्जैन स्थित एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। 15 दिन पहले उसके पति 30 वर्षीय शुभम की मौत उसकी कार के लोडिंग वाहन से टकराने पर हुई थी। लेकिन जांच में सामने आया था कि इससे पहले उसने जहर खाया था। शुभम बड़नगर के समीप रहने वाली अपनी बहन से मिलकर लौट रहा था। इस घटना के बाद से सोनिया परेशान थी।
 

35

उज्जैन एएसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि शुभम ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को एक लेटर लिखा था। इसमें उसने नगर निगम के दो सब इंजीनियरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अपनी मौत के लिए उसने इन्हीं को जिम्मेदार बताया था। सोनिया अपने पति की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई थी।

45

सानिया के पिता सुधीर कुमार ने पुलिस को बताा कि वे दामाद के अंतिम संस्कार के बाद बेटी को लेने इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने फरीदाबाद के तीन एयर टिकट लिए थे। वे गंगवाल बस स्टैंड के पास एक होटल में रुके थे। सोनिया जूस पीने का कहकर होटल से निकली थी।

55

सानिया के पति शुभम को प्रताड़ित करने वाले सब इंजीनियरों और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आ रहा है कि शुभम के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी बिना जांच-पड़ताल के रिपोर्ट दर्ज करने में जल्दबाजी दिखाई।

Recommended Stories