दरअसल, यह मामला जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी कॉलोनी का है। जहां एक पति-पत्नी ने अपने दो साल के बच्चे की देखरेख के लिए 4 महीने पहले रजनी चौधरी नाम की महिला को आया के तौर पर रखा था। दंपत्ति दोनों नौकरी करते थे, इसिलए वह बच्चे को समय नहीं दे पा रहे थे। वह सुबह घर से निकलते तो शाम को ही लौटते थे। लेकिन पति-पत्नी को यह नहीं पता था कि जिस महिल को उन्होंने बच्चे की रक्षा के लि रखा है वो ही उसके लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है।