मां की ममता: कार के नीचे दबे बछड़े को बचाने के लिए चक्कर लगाती रही गाय, पढ़िए दिल को छू लेने वाली खबर

बड़वानी (मध्य प्रदेश). कहते हैं मां की ममता से बढ़कर इस संसार में और कुछ नहीं है, वो अपने बच्चों के लिए हमेशा फिक्रमंद रहती है। वह फिर इंसान की मां हो या जानवर की। मां तो आखिर मां ही होती है। ऐसा ही दिल को छू लेने वाला नजारा मध्य प्रदेश के बड़वानी शहर में देखने को मिला। जहां मां की ममता व लोगों की मानवता एक साथ देखने को मिली। पढ़िए ऐसी ही एक ममतामयी गाय की कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2020 12:29 PM IST / Updated: Aug 25 2020, 06:30 PM IST

16
मां की ममता: कार के नीचे दबे बछड़े को बचाने के लिए चक्कर लगाती रही गाय, पढ़िए दिल को छू लेने वाली खबर

दरअसल, बड़वानी शहर में  एक बछड़ा अचानक कार दुर्घटना का शिकार हो गया और गाड़ी के नीचे फंस गया। जैसे ही गाय ने अपने बछड़े को मुसीबत में देखा तो वह बेचैन हो रही थी। बछड़े की यह तकलीफ देख नहीं पा रही थी। बार-बार कार के चक्कर लगा रही थी, जैसे मानों वो अपने बच्चे को बचाने के लिए लोगों से मदद मांग रही हो। 

26


कार के नीचे बछड़े को दबे देख आसपास के लोगों ने मानवता दिखाई और तत्परता से उसको कार के नीचे से निकालने की कोशिश करते रहे। क्योंकि अगर कार जरा सी भी आगे पीछे होती तो बछड़े की जान जा सकती थी।

36

किसी तरह 15 से 20 लोगों ने कार को ऊपर उठाया और बछड़ा पहिए के नीच से भाग गया। जब तक बछड़ा नहीं निकला तब तक गाय वहीं खड़ी होकर चीख रही थी। जैसे ही निकला तो वह बछड़े के पीछे दौड़ पड़ी।

46

वहीं कुछ लोग गाय की बेचैनी और लोगों की मानवता की यह वीडियो बना रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया, जहां गाय की ममता की चर्चा खूब हो रही है।
 

56


बड़वानी के कोर्ट चोरहे पर इस ममतामयी दृश्य को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया। वहीं इस पूरी घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कि किस तरह एक जनवार मरते-मरते बचा।

66

जब तक उसका बछड़ा नहीं निकला गया परेशना होती रही। इसके अलावा वह बीच-बीच में अपने बच्चे को इस तरह दुलार करती रही।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos