मुख्यमंत्री निवास में जमकर होली खेली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नेता सीएम हाउस में जुटे। गुलाल उड़ाया गया तो फूलों से स्वागत भी किया गया।