- Home
- States
- Haryana
- हरियाणा के CM खट्टर ने भगवंत मान को तिलक लगाकर यूं मनाई होली..खिलाई मिठाई, देखिए पॉलिटिक्स की शानदार तस्वीरें
हरियाणा के CM खट्टर ने भगवंत मान को तिलक लगाकर यूं मनाई होली..खिलाई मिठाई, देखिए पॉलिटिक्स की शानदार तस्वीरें
चडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते ही भगवंत मान एक्टिव मोड़ में आ गए हैं। उन्होंने आज बुधवार को कई अहम फैसले भी किए। इसके बाद मान होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा राजभवन पहुंचे। जहां सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनको होली के मौक पर पर तिलक लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। तस्वीरों में देखिए किस तरह दोनों मुख्यमंत्री किस तरह गपशप करते दिखे...

दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के माथे पर तिलक लगाकर उन्हे पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खट्टर ने मुख्यमंत्री बनने की भी बधाई दीं। साथ ही मिठाई खिलाकर और फूलों का गुलदस्तां देकर स्वागत किया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी और फूलों की होली खेली।
होली मिलन समारोह के आयोजन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। सभी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद सभी ने एक साथ बैठकर गपशप की।
बता दें कि पंजाब और हरियाणा की सरकारें कई मुद्दों पर एक दूसरे की राजनैतिक घुर विरोधी हैं। बात चाहे किसान आंदोलन की हो या फिर पानी और नशे का मुद्दा, जिनको लेकर एक-दूसरे के बयान सामने आते रहते हैं। लेकिन होली के पर्व पर दोनों राज्यों के नेताओं की यह एक शानादर तस्वीर सामने आई है।
इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कैसे एक दूसरे की राजनैतिक घुर विरोधी माने जाने वाले पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री एक दूसरे के साथ किस तरह हंसते हुए और गपशप करते नजर आ रहे हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री जमकर हंसी मजाक किया।
तस्वीर में देख सकते हैं कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और राज्य के डिप्टी सीएम चौंटाला के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंजाब के मुख्यमंत्री से राजभवन में गपशप करते हुए दिख रहे हैं। जिसको देखकर कोई नहीं कह सकता है कि यह एक-दूसरे के विरोधी हैं।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।