शिवराज सिंह चौहान पर चढ़ा होली का रंग, फूल-गुलाल उड़ा की जमकर मस्ती, महफिल सजाई.. बुंदेली फाग गाकर मोह लिया मन

Published : Mar 18, 2022, 12:54 PM IST

भोपाल : देश आज होली (Holi 2022) के रंगों से सराबोर है। हर तरफ अबीर-गुलाल, पिचकारी दिख रही है। हुल्लड़ों की टोली सड़कों पर निकलकर त्योहार के रंग को गाढ़ा कर रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी जमकर मस्ती जारी है। दो साल बाद कोरोना की पाबंदियां न होने से लोग उत्साहित हैं। मस्ती कर रहे हैं। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan) भी मस्ती करते और गीत गाते दिखे। मामा शिवराज पर होली का रंग खूब चढ़ा और उन्होंने महफिल भी खूब जमाई...देखिए तस्वीरें... 

PREV
16
शिवराज सिंह चौहान पर चढ़ा होली का रंग, फूल-गुलाल उड़ा की जमकर मस्ती, महफिल सजाई.. बुंदेली फाग गाकर मोह लिया मन

होली जब दो साल बाद पाबंदियों से आगे निकली तो मस्ती और उत्साह चरम पर पहुंच गया। सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री हाउस में महफिल सजा ली। संगठन के लोग जुटे और फिर जो उसने होली के त्योहार को और भी शानदार बना दिया।

26

मुख्यमंत्री निवास में जमकर होली खेली गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और नेता सीएम हाउस में जुटे। गुलाल उड़ाया गया तो फूलों से स्वागत भी किया गया।

36

इस मौके पर गायन मंडली की ढोलक और मंजीरे पर फाग भी गाया गया। लोग गानों पर झूमते दिखे और ठंडई का आनंद उठाते हुए जोगिरा सा..रा..रा..रा..रा जैसी धुन पर थिरकने लगे। सभी ने एक दूसरे को साथ खूब मस्ती की और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

46

जब मस्ती का टाइम हो तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को कैसे रोक सकते हैं। मामा खुद बच्चों की तरह मस्ती करने लगे। उन्होंने समर्थकों के साथ होली खेली और बुंदेली फाग गीत मोरी बहु हिरानी है, ऐ भैया मिले बता दईयो भी गाया।

56

इससे पहले सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ होली खेली। इस मौके पर सीएम और उनकी पत्नी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। जीवन के रंग को और भी मजबूत करने की बात कही। 

66

सीएम ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का पर्व होली हर जीवन में नया उत्साह व उल्लास भरने का अवसर है।अपने साथ-साथ सबके जीवन में खुशी और आनंद का नया रंग घोलें,यही होली का ध्येय है।

इसे भी पढ़ें-Holi 2022 : मुख्तार अब्बास नकवी ने बजाई ढोल, हरीश रावत ढोलक की थाप पर गाते दिखे, तस्वीरों में देखें सेलिब्रेशन

इसे भी पढ़ें-हरियाणा के CM खट्टर ने भगवंत मान को तिलक लगाकर यूं मनाई होली..खिलाई मिठाई, देखिए पॉलिटिक्स की शानदार तस्वीरें

 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories