फिल्मी स्टाइल: लड़का कॉलेज में बुर्का पहन घुसा, लड़की बनने के चक्कर में कर गया एक गलती और फिर...

Published : Sep 16, 2021, 08:37 PM IST

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश). अभी तक आपने फिल्मों में देखा होगा कि एक्टर अपनी गर्लफेंड से मिलने के लिए कॉलेज में बुर्का पहन कर जाते है। जहां कोई उनको पहचान नहीं सके। लेकिन ऐसा एक मामला रियल लाइफ में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से सामने आया है। जहां एक युवक अपनी पहचान छिपाकर दोस्त से मिलनेके लिए बुर्का पहन कालेज में एंट्री कर गया। लेकिन उसकी एक गलती से वह आखिरी समय पकड़ा गया और सारा सार सामने आ गया।  

PREV
14
फिल्मी स्टाइल: लड़का कॉलेज में बुर्का पहन घुसा, लड़की बनने के चक्कर में कर गया एक गलती और फिर...

दरअसल, हैरान करने वाला यह मामला बुरहानपुर के सेवा सदन कॉलेज का है। जहां गुरुवार दोपहर एक युवक बुर्का पहने पहुंचा हुआ था। उसको लगता था कि बुर्के में कोई उसकी असलीयत नहीं जान पाएगा। लेकिन कॉलेज की महिला कर्मचारी ने जब उसकी चाल-ढाल और पैरों में जूता देखा तो उनको कुछ अजीब लगा। इसके बाद उन्होंने उसे रोककर उसका नाम पूछा तो वह भागने लगा। फिर कॉलेज के अन्य स्टाफ ने आकर उसे पकड़ लिया।

24

बता दें कि जैसे ही कॉलेज के स्टाफ ने उसका बुर्का वाला नकाब हटाया तो सभी दंग रह गए। क्योंकि बुर्के वाला कोई लड़की नहीं, बल्कि एक लड़का था। काफी देर तक युवक से उसके बारे में पूछा, कौन है और किससे मिलने आया है, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। 

34

काफी देर बाद कॉलेज के प्रो. मोहम्मद शकील सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस पूछाताछ में उसने अपना नाम शेख इमरान बताया। साथ ही कहा कि वह अपने एक दोस्त  से मिलने के लिए आया हुआ था।  कॉलेज प्रबंधन ने युवक को पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

44

पुलिस ने थाने ले जाकर पहले उससे पूछातछ की, जहां उसने पहले अपना नाम शेख इमरान बताया था, असली में उसका नाम मोहसिन है। इसके बाद युवक को शाम में बुराहानपुर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल उससे पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Recommended Stories