तस्वीरों में देखिए कातिल किन्नर की ग्लैमरस लाइफ, जो अमीरों को जाल में फंसाती..शौक के लिए हत्या भी कर दी

इंदौर (मध्य प्रदेश).आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर इंदौर में चार दिन पहले हुए कारोबारी देवाशुं हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मृतक की पीट में चाकू मारने वाली और सीसीटीवी में दिखाई देने वाली कोई लड़की नहीं, बल्कि एक किन्नर थी। उसने लूट के इरादे से बिजनेसमैन रियल एस्टेट कंपनी के सेल्स डायरेक्टर देवांशु को आवाज दी थी। जब उन्होंने विरोध किया तो अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी किन्नर को ग्लैमरस लाइफस्टाइल में रहना पसंद था। इसलिए वह लूट जैसे घटनाओं को अंजाम देने लगी। आइए जानते हैं इस पार्टियों की शौकीन किन्नर की पूरी काहनी...

Asianet News Hindi | Published : Oct 9, 2021 1:44 PM IST

15
तस्वीरों में देखिए कातिल किन्नर की ग्लैमरस लाइफ, जो अमीरों को जाल में फंसाती..शौक के लिए हत्या भी कर दी

दरअसल, इस कातिल किन्नर का नाम जोया है जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दिखना और रहना पसंद  है। वह अपने फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। अपने इन्हीं अश्लील फोटो से वह करोड़पति लोगों को अपने जाल में फंसाती है। इंस्ट्राग्राम पर उसकी पहचान "जोया बवाल" के नाम से है। इसी नाम से वर तस्वीरों पोस्ट करता है।

25


किन्नर जोया को बड़े-बड़े होटलों और पब में पार्टी करने का शौक है। महंगे-महंगे कपड़े भी पहनती है। उसके कई बिजनेसमैन से सीधे संबंध हैं। वह लग्जरी कारों से सफर करती है। बताया जाता है कि वह नशे की आदि है, कुछ दिन पहले ही उसने नशे में जूनी इंदौर थाने के बाहर भी हंगामा किया था।

35


जोया के इंस्टाग्राम पर 353 फॉलोअर्स हैं। जिसमें कई इंदौर के बड़े कारोबारियों के नाम शामिल हैं। वह कभी बुर्के में तो कभी साड़ी और शूटट में अपने फोटो शेयर करती है। जोया इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुकी है।

45


बता दें कि रीवा के रहने वाले कारोबारी देवांशु बुधवार रात दो बजे अपने दोस्त सतीश के साथ घर जा रहे थे। इसी बीच सत्य साईं चौराहे और बांबे हॉस्पिटल के बीच वह पहुंचे ही थे कि किन्नर ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। पहले तो उन्होंने देवांशु की सोने की चेन लूट ली। इसके बाद जब दोनों ने विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया जिसमें देवांशु घायल हो गया। किसी तरह सतीश अस्पताल लेकर गया, लेकिन गुरुवार सुबह मौत हो गई। 

55


किन्नर जोया आए दिन अमीरों के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती है। बताया जाता है कि वह शहर के दूसरे किन्नरों से दूर रहती है। वह अपने आपको उनकी गैंग से अलग समझती है। अपने शोक पूरे करने के लिए वह लोगों को जाल में फंसाती है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos