Published : Dec 17, 2020, 03:33 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:22 PM IST
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक दिल दहला देने वाला घटन सामने आई है। जहां एक पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई। इलाके में इस डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस को पति-पत्नी की लाश उनके बेडरुम में खून से लथपथ हालत में मिली।
दरअसल, यह खौफनाक घटना इंदौर शहर के एरोड्रम पुलिस थाने क्षेत्र में गुरुवार सुबह सामने आई। जहां पर पुलिसकर्मी ज्योति प्रसाद शर्मा व उनकी पत्नी नीलम की लाश मिली। दोनों की हत्या हमलावरों ने चाकू से गोदकर की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त से मृतक दंपति की 17 वर्षीय बेटी घर से गायब है। पुलिस को बेटी और उसके दोस्तों पर शक है।
25
मामले का पता उस दौरान चला जब उनका बेटा पास में रह रहे दादा-दादी के पास से अपने घर आया। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला तो वह मम्मी-पापा को खून से लथपथ देख चीखने लगा। चीख की आवाज सुन परिजन और पड़ोसिया दौड़कर वहां पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी अनुसार हत्या पारिवारिक विवाद के चलते होना बताई जा रही है। पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे और अन्य जानकारी जुटा रही है।
35
पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे और अन्य जानकारी जुटा रही है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि इस वारदात को सिपाही की बेटी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया होगा। क्योंकि जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान वह घर पर थी, जबकि बेटा अपने पास में रहने वाले दादा-दादी के पास था।
45
पुलिस को सिपाही के पिता हरिप्रसाद ने बताया कि उनकी पोती सुबह 4 बजे कुत्ता घुमाने निकली थी। मैंने उसको टोकना चाहा कि इतनी ठंड में कुत्ता क्यों घुमा रही है। लेकिन फिर वह जाकर सो गए। वहीं मृतक के किराएदार का कहना है कि मुझे सुबह करीब 5 बजे किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी थी। फिर मैंने सोचा कि यूं ही आपसी पारिवारिक विवाद हो रहा होगा। प्रारंभिक तौर पर पुलिस की शक की सुई पुलिसकर्मी की 15 साल की बेटी और उसके दोस्तों की ओर घूम रही है।
55
मृतक आरक्षक पुलिसकर्मी ज्योति प्रसाद शर्मा व नीलम शर्मा का बेटा पुलिस अपने माता-पिता के बारे में जानकारी देता हुआ।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।