करोड़पति की पत्नी का ऑटो चालक के साथ आशिकी का उतरा भूत, 26 दिन में 13 लाख खर्च कर लौटी, शरमाते सुनाई करतूत

इंदौर (मध्य प्रदेश). इंदौर (indore) शहर से अपने करोड़पति (millionaire) कारोबारी पति को छोड़कर ऑटो ड्राइवर के साथ भागी पत्नी लौट आई है। महज 26 दिन में उसने 13 लाख रुपए अपने आशिक ( boyfriend ) पर खर्च किए। लेकिन एक माह में ही उसका प्यार का भूत उतर गया। अब उसको असलीयत का पता लग गया। वह फिर से अपने पति के साथ रहना चाहती है। हालांकि, पीड़ित पति ने उसे माफ कर दिया है। पढ़िए कैसे करोड़पति की पत्नी का ऑटोवाले पर आया दिल...

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2021 6:50 AM IST / Updated: Nov 10 2021, 12:38 PM IST

15
करोड़पति की पत्नी का ऑटो चालक के साथ आशिकी का उतरा भूत, 26 दिन में 13 लाख खर्च कर लौटी, शरमाते सुनाई करतूत

दरअसल, महिला पिछले महीने अक्टूबर में अपने पति को छोड़ एक ऑटो चलाने वाले युवक के साथ भाग गई थी। इतना ही नहीं साथ में घर की तजोरी तोड़कर उसमें रखे करीब 47 लाख रुपए और कुछ गहने भी ले गई थी। पति ने उसके रिक्शा चालक प्रेमी के खिलाफ पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कराया था। महिला तो वापस आ गई, लेकिन उसका प्रेमी अभी भी फरार है।

25


पुलिस ने महिला और उसके ऑटो ड्राइवर आशिक को खूब तलाशा लेकिन वह कहीं मिले। आखिरकार सोमवार देर रात खुद महिला अचानक  खजराना महिला थाने पहुंची। कई घंटों तक पुलिस ने महिला से पूछताछ की। लेकिन उसने अपने प्रेमी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उसने इतना बताया कि उसने घर से रुपए लेकर एक टैक्सी को हायर किया था। टैक्सी से प्रेमी और महिला सबसे पहले पीथमपुर गए थे, जिसके बाद वह जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत जैसे शहरों में घूमते रहे। इसके बाद उनके पास रुपए खत्म हो गए तो करीब 1 माह बाद प्रेमिका वापस लौट आई। 

35


महिला जब थाने पहुंची तो अकेली थी, उसके पास कोई पैसा नहीं था। सिर्फ कुछ गहने थे। वह लगातार अपने ब्यान बदल रही थी। उसने अपने आशिक यानि ड्राइवर इमरान के बारे में पुलिस कोई  जानकारी नहीं दी है। जाहिर है महिला ऑटो चालक को बचाना चाह रही है।

45

बता दें कि महिला ने पुलिस को अपने घर और पति को छोड़ने की वजह भी बताई। उसने बता दिया कि वह अपने पति से परेशान थी, इसी बीच ऑटो चालक इमरान से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसलिए हमने एक साथ भागने का फैसला किया। साथ में कुछ पैसा और गहने भी ले गए। दोनों शहर बदल बदल कर घूमते रहे। लेकिन अब पैसा खत्म होने लगा तो इमरान ने ही महिला को अजमेर से एक बस से इंदौर रवाना कर दिया।

55

बता दें कि ऑटो वाले के  प्यार में पागल हुई महिला की उम्र 45 साल है, जबकि उसका प्रेमी उससे 13 साल छोटा यानि 32 वर्ष का है। ऑटोवाले का नाम इमरान है। पति ने पहले पुलिस को को बताया था मेरी पत्नी का एक रिक्शेवाले से अफेयर चल रहा था। ड्राइवर अक्सर मेरी बीवी को छोड़ने के लिए घर आता रहता था। 

यह भी पढ़िेए.. ग्लैंड बुलाए गए ये दो खिलाड़ी, गिल के बाद सुंदर और आवेश खान भी टेस्ट सीरीज से बाहर

इसे भी पढ़ें... इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ चोटिल

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos