ये कैसी भक्ति: मां के दरबार में पहुंचकर भक्त ने काट दिया खुद का गला, यह देख कांप गई लोगों की रूह

Published : Oct 18, 2020, 01:12 PM IST

सतना (मध्य प्रदेश). शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं, 9 दिन तक चलने वाले देवी मां के इस महापर्व में भक्त व्रत रखते हैं और मां दुर्गा पसन्न करने के लिए उपासना करते हैं। तो वहीं कुछ अपने घरों में कलश स्थापित करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के सतना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानकर आपकी रूह कांप जाए। यहां एक भक्त ने मां को खुश करने के खुद का गला काट लिया। पढ़िए युवक ने आखिर क्यों काटा अपना गला...  

PREV
14
ये कैसी भक्ति: मां के दरबार में पहुंचकर भक्त ने काट दिया खुद का गला, यह देख कांप गई लोगों की रूह

दरअसल, दिल दहला देने वाला यह मामला सतना के मां शारदा देवी के दरबार का है। जहां पर 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठाया। खून से लथपथ शख्स को देख मंदिर में हंगामा मच गया और चीखते हुए भागने लगे। पुलिस ने युवक को तत्काल  सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।, लेकिन उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। 

24


बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बदौसा से एक परिवार मां शारदा का दर्शन करने के लिए मैहर पहुंचा था। सभी लोग मंदिर में मत्था टेकने के बाद वापस नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अपने परिवार से अलग होकर सीढ़ियों पर राजकुमार वर्मा नाम के युवक ने चाकू से खुद का गला रेत लिया। 

34


युवक ने जब अपना गला काटा तो बाद मां से हाथ जोड़कर न्याय मांगने लगा। चीखते हुए कहता मां आपको एक बार फिर से मेरे लिए धरती पर आना होगा। मेरे साथ अन्याय हो रहा है, इसलिए आपको आकर न्याय करना होगा। पुलिस युवक के परिवारवालों से इस मामले में पूछताछ कर रही है कि वह किस न्याय की बात कर रहा था।
 

44

युवक के घरवालों ने बताया कि राजकुमार पिछले 12 साल से मां शारदा की भक्ति कर रहा है। वह हर साल मां के दर्शन करने के लिए आता है। इस बार भी उसने मैहर आने की जिद की थी तो हम लोग उनको लेकर यहां पर आए थे। लेकिन हम से दूर होकर उसने ऐसा क्यों किया इस मामले में हम नहीं जानते। घर और बाहर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। ना ही ऐसी कोई मन्नत मांगी थी। जिसके कारण राजकुमार ने ऐसा किया।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories