कैसा चमत्कार! MP में जो नदी मचा रही थी तबाही, वह उगल रही चांदी..मिल रहे 280 साल पुराने अनोखे सिक्के

Published : Aug 09, 2021, 03:44 PM ISTUpdated : Aug 09, 2021, 04:21 PM IST

शिवपुरी. मध्य प्रदेश में बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि बाढ़ में करीब 600 से ज्यादा मकान ढह गए। करीब 400 गांव पूरी तरह डूब गए, वहीं  1200 से अधिक लोग बेघर हो गए। इसी बीच शिवपुरी में खबर सामने आई कि जिस सिंद नदी ने तबाही मचाई थी उसी में चांदी के सिक्के बहकर आए हैं। फिर क्या था लोगों में इन ऐतिहासिक सिक्के लूटने की होड़ मच गई।

PREV
15
कैसा चमत्कार! MP में जो नदी मचा रही थी तबाही, वह उगल रही चांदी..मिल रहे 280 साल पुराने अनोखे सिक्के


दरअसल, हैरान कर देने वाली यह खबर रविवार को शिवपुरी जिले में पचावली गांव से सामने आई। जहां सिंध नदी में यह सिक्के बहकर आए हुए थे। नदी उफान पर थी, फिर लोग अपनी जान खतरे में डालकर इन सिक्कों को खोजने में जा पहुंचे। 
 

25

ग्रामीणों को जो सिक्के मिले हैं, करीब 280 साल पुराने यानि 18वीं सदी के बताए जा रहे हैं। इन पर अंग्रेजी महारानी विक्टोरिया छाप पड़ी हुई है। साथ ही ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्कों पर सन 1840 दर्ज है।

35

हालांकि यह सिक्के कहां से आए हैं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में कोलारस एसडीपीओ ने बताया कि सोशल मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को भेजा गया है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये कहां से आए हैं।
 

45

देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और लोगों की सिक्के लूटने के लिए नदी किनारे जमा होने लगे। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस जवान को वहां तैनात करना पड़ा। इसके बाद लोगों की भीड़ कम हुई।

55

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गांव के ही हरदल केवट को कुछ दिन पहले एक चांदी से भरा हुआ मटका मिला था, शायद वह ही पानी में बहकर आ गया होगा। हालांकि इस बारे में अभी जानकारी ली जा रही है।
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories