सनकी आशिक बना SAF का जवान, आधी रात को कर दी हत्या..अपनी मंगेतर की मां और भाई को मारी गोली

भोपाल (मध्य प्रदेश). अगर किसी की शादी होते-होते टूट जाए तो उसे बेहद दुख होता है। लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां विवाह का रिश्ता टूटने से एक SAF जवान सनकी आशिक बन गया। वह इस कदर बौखलाया कि उसने लड़की के भाई और मां पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए उन्हें गोली मार दी। जिसमें भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीज जिंदगी की जंग लड़ रही है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2021 9:08 AM IST / Updated: Mar 31 2021, 02:40 PM IST

15
सनकी आशिक बना SAF का जवान, आधी रात को कर दी हत्या..अपनी मंगेतर की मां और भाई को मारी गोली


दरअसल, यह दिल दहला देने वाला मामला भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां सातवीं बटालियन में तैनात जवान अजीत चौहान ने शराब के नशे में धुत होकर सोमवार आधी रात को यह खूनी होली खेली। वह गुस्से में सरकारी एसएलआर राइफल लेकर अपनी मंगेतर के घर पहुंचा और शादी तोड़ने पर विवाद करने लगा। इसके बाद उसने देखते देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।

25


बता दें कि आरोपी जवान की शाहपुर में रहने वाली एक लड़की से साथ 21 अक्टूबर 2020 को सगाई हुई थी। दो महीने बाद यानि मई में उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही लड़की ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जिसकी वजह से वह आए दिन पीड़ित परिवार से लड़ाई-झगड़ा करने लगा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जवान भोपाल संघ कार्यालय समिधा में तैनात था। ड्यूटी के बाद वह अक्सर राइफल अपने साथ ले जाया करता था। वारदात वाले दिन भी वह बंदूक अपने साथ लेकर गया और घटना को अंजाम दे डाला।
 

35


लड़की ने पुलिस को बताया कि अजीत आए दिन साइको टाइप की हरकतें करता था। इतना ही नहीं वह मेरे घरवालों और शिस्तेदारों को फोन करके धमकी भी देता था। वह पूरी तरह से सिरफिरा हो चुका था, आए दिन कभी घर आ और उसके ऑफिस आ जाता था। साथ ही साथ चलने का बोलता, अगर मना करो तो अजीब हकरते करता। इसलिए मैं उससे शादी नहीं करना चाहती थी। 

45

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी राजेश भदौरिया ने बताया जवान की मंगेतर किसी निजी कंपनी में नौकरी करती है। वह  अपने स्टाफ के साथ रहती और उनसे बात करती थी। लेकिन जवान को यह सभ पसंद नहीं था। जिसको लेकर वह आए दिन लड़की से लड़ाई करता था। इतना ही नहीं उसे बार बार जान से मारने की धमकी भी देता था। लड़की उसकी इन्हीं हरकतों से तंग आकर शादी नहीं करना चाहती थी।
 

55


लड़की ने बताया कि इस खून-खराबे की बीच चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। किसी तरह आरोपी को परिवार के बाकी लोगों ने उसके हाथ से बंदूक छुड़ा कर उसे किचन में बंद कर दिया। लेकिन आरोपी इतना बड़ा हैवान निकला कि उसने वहां  उसने अपनी पुलिस की वर्दी जला दी और अपने पास रखे कारतूस को ब्लास्ट करने की कोशिश की।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos